प्रदेश में किए मुख्यमंत्री के कार्य काबिले तारीफ : राजनाथ ने की भजनलाल शर्मा की प्रशंसा, उनके नेतृत्व में राजस्थान तेजी से बढ़ रहा आगे

राजस्थान की सेवा करने की भरपूर कोशिश कर रहे

प्रदेश में किए मुख्यमंत्री के कार्य काबिले तारीफ : राजनाथ ने की भजनलाल शर्मा की प्रशंसा, उनके नेतृत्व में राजस्थान तेजी से बढ़ रहा आगे
राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम छू रहा है। सिंह ने भरोसा जताया कि भजनलाल शर्मा भविष्य में सफल राजनीतिक नेता के रूप में पहचाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2023 में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से राजस्थान हर विकास मापदंड पर तेजी से आगे बढ़ा है।

जयपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम छू रहा है। जिस तरीके से वो राज्य को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, मैं अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि आने वाले समय में एक सफल राजनीतिक के तौर पर भजनलाल शर्मा का नाम लिया जाएगा। सिंह ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि वे राजस्थान की सेवा करने की भरपूर अपनी तरफ  से कोशिश कर रहे हैं।

राजस्थान की बात करूं मेरे बहनों-भाइयों 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मैं यहां केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आया था और उस समय भजनलाल शर्मा को यहां के विधायकों ने अपना मुख्यमंत्री चुना था। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उनके नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के, प्रोग्रेस के जितने भी पैरामीटर्स होते हैं, प्रगति के हर मापदंड पर भजनलालजी शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Tags: minister

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि