ऑफिस के ताले तोड़कर तिजौरी से 16 लाख की चोरी

सिक्के चोरी कर ले गए

ऑफिस के ताले तोड़कर तिजौरी से 16 लाख की चोरी
देर रात चोर पास स्थित गैस एजेंसी का ताला तोड़कर अंदर घुसे, जब उन्हें एजेंसी में कुछ नहीं मिला, तो वह पड़ोसी की छत से चाय ऑफिस की छत पर पहुंचे।

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में चोर लक्ष्मी मंदिर के पास स्थित चाय ऑफिस के ताले तोड़कर तिजौरी में रखे 16 लाख कैश और 25 सिक्के चांदी के चोरी कर ले गए। सुबह करीब दस बजे कर्मचारी ऑफिस पहुंचे, तो ताले टूटे मिले। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में महेश कॉलोनी टोंक रोड निवास महेश परवाल ने रिपोर्ट दी है। लालकोठी शॉपिंग सेंटर में उनका ऑफिस है। वह माहेश्वरी चाय के अधिकृत डीलर है।

देर रात चोर पास स्थित गैस एजेंसी का ताला तोड़कर अंदर घुसे, जब उन्हें एजेंसी में कुछ नहीं मिला, तो वह पड़ोसी की छत से चाय ऑफिस की छत पर पहुंचे। उसके बाद छत का ताला तोड़कर अंदर घुसकर ऑफिस की तिजौरी से कैश और सिक्के चोरी कर ले गए। चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की है, जिसमें एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आ रहा है।

 

Tags: thief

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास