जीएसटी अधिकारी के घर चोरों का धावा : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, वारदात के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार

परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट की

जीएसटी अधिकारी के घर चोरों का धावा : परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, वारदात के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार
सदर थाना क्षेत्र के शालीमार नगर में जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त के घर शनिवार सुबह तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार को बंधक बनाकर करीब 15 तोला सोना, नकदी व कीमती सामान लूट लिया। करीब दो घंटे तक घर में आतंक मचाने के बाद बदमाश दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

अलवर। सदर थाना क्षेत्र में शालीमार नगर में शनिवार सुबह हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के सहायक आयुक्त के घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवर नकदी लूटकर फरार हो गये। बदमाश रात में ही ओमप्रकाश के मकान की छत पर पहुंचकर छिप गए थे। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा खुला, तीनों बदमाश पिस्तौल और कट्टे लेकर घर में घुस गये। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर डरा दिया और उन्हें बंधक बना लिया। परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और उनके साथ मारपीट की।

सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने करीब 15 तोला सोने के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट लिया। इस दौरान वे परिवार को लगातार धमकाते रहे। महिला को दुष्कर्म की धमकी देकर भी डराया गया। ओमप्रकाश ने बताया कि बदमाश पूरे समय बेहद बेखौफ नजर आए और करीब 2 घंटे तक घर में डटे रहे। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे परिवार के बच्चे को लेने स्कूल बस भी पहुंची। बस चालक ने हॉर्न बजाया, तो एक बदमाश बाहर गया और कह दिया कि बच्चा आज स्कूल नहीं जाएगा। इसके बाद बदमाश आराम से घर के अंदर लूटपाट करते रहे।

सुबह करीब सवा सात बजे लूटपाट पूरी करने के बाद तीनों बदमाश मकान की दीवार फांदकर फरार हो गए। आसपास लोगों की आवाजाही होने के बावजूद किसी को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। बदमाशों के जाने के बाद ओमप्रकाश ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस के दल गठित कर दिये गये हैं। बताया जाता है कि बदमाश पड़ोस के एक खाली मकान के जरिए रात में छत पर पहुंचे और सुबह होने तक वहीं छिपे रहे। जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा खुला, उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा