रज में समाया नीरज : आतंकी हमले में शिकार हुए नीरज को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री ने मां के आंसू पोछे

रज में समाया नीरज : आतंकी हमले में शिकार हुए नीरज को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

इससे पहले उनके निवास फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया में बने मंच पर सीए नीरज के शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। 

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकी हमले का शिकार हुए जयपुर के नीरज उधवानी को गुरुवार को यहां हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी। झालाना स्थित श्मशान घाट पर सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई किशोर कुमार उधवानी ने मुखाग्नि दी। उनकी शव यात्रा में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।  इससे पहले उनके निवास फॉरेस्ट व्यू अपार्टमेंट में पार्किंग एरिया में बने मंच पर सीए नीरज के शव को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। 

जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत अनेक राजनेताओं पुष्पांजलि अर्पित की।

एक जाजम पर दिखे पक्ष-विपक्ष के नेता
अंतिम दर्शन के लिए जब नीरज के शव को पांचवें माले से नीचे लाया गया तो मंच के सामने बिछी जाजम पर मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी सरकार के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचन्द बैरवा, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह, गजेन्द्र सिंह खींवसर, मदन राठौड़, वासुदेव देवनानी, जवाहर सिंह बेड़म, सुरेन्द्र पाल टीटी, राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे, जयपुर जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी, विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा समेत प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ  गोविंद डोटासरा, रफीक खान समेत रिश्तेदार, समाज और कॉलोनी के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

शव यात्रा पहुंची झालाना मोक्ष धाम, लगाए नीरज भाई अमर रहे के नारे
सीए नीरज की शव यात्रा मॉडल टाउन से झालाना स्थित मोक्ष धाम में पहुंची। शव यात्रा में पत्नी आयुषी और अन्य परिजन भी साथ चल रहे थे। हिंदू रीति रिवाज से नीरज का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा अपेक्स सर्किल होते हुए मोक्ष धाम पहुंची तो इसी बीच कॉलोनी वासियों और समाज के लोगों ने नीरज भाई अमर रहे के नारे लगाए।

Read More ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत : सड़क पर बिखरे सफेद पाउडर से भरे कट्टे, यातायात रहा जाम

यह बोले सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला किया वह बहुत ही निंदनीय है। केंद्र और राज्य सरकार एक-एक खतरे का बदला लेगी। आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Read More अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न



Read More पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग : दो वाहन चपेट में आए, समय रहते टला बड़ा हादसा

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल