तीन IAS को मिला प्रमोशन, अश्विनी भगत और कुंजीलाल बने एसीएस, ठाकुर को प्रोफार्मा प्रमोशन

भगत को एसीएस पद मिला, कुंजीलाल अभी आईजीएनपी में चेयरमैन

तीन IAS को मिला प्रमोशन, अश्विनी भगत और कुंजीलाल बने एसीएस, ठाकुर को प्रोफार्मा प्रमोशन

सचिवालय तबादला होकर भविष्य में लौटेंगे तो उनका पद एसीएस यानी अतिरिक्त मुख्य सचिव का कहलाएगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने 1995 बैच के तीन आईएएस अधिकारियों को प्रमुख शासन सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दे दी है। तीनों अधिकारियों को बीते 31 दिसम्बर को अन्य अफसरों के साथ खाली पद नहीं होने से प्रमोशन नहीं दिया था, लेकिन अब सर्विस रूल्स को ओवर रूल्ड कर इन्हें पदोन्नति का लाभ दे दिया गया है। आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत और कुंजीलाल मीणा अब अबोव सुपरटाइम वेतन श्रृंखला से मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में पदोन्नत कर दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईएएस अधिकारी राजीव ठाकुर को प्रोफार्मा पदोन्नति देकर इस ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में एसीएस की 14 पोस्ट हैं। 31 दिसम्बर से पूर्व 12 एसीएस थे। 31 दिसम्बर को खाली दो पदों पर आईएएस प्रवीण गुप्ता और भास्कर ए. सावंत को प्रमोशन देकर एसीएस बना दिया गया था, लेकिन सर्विस रूल्स को ओवर रूल्ड कर इसी 1995 बैच के तीन आईएएस भगत, कुंजीलाल और ठाकुर की पदोन्नति नहीं की गई थी। अब इन्हें पदोन्नति दी गई है।

भगत को एसीएस पद मिला, कुंजीलाल अभी आईजीएनपी में चेयरमैन
भगत वर्तमान में अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग में प्रमुख शासन सचिव पद पर थे, अब वे इसी पद पर एसीएस बन गए हैं। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कुंजीलाल इंदिरा गांधी नहर बोर्ड में चेयरमैन के पद पर हैं। ऐसे में जब वे सचिवालय तबादला होकर भविष्य में लौटेंगे तो उनका पद एसीएस यानी अतिरिक्त मुख्य सचिव का कहलाएगा। वहीं ठाकुर दिल्ली में हैं, ऐसे में राजस्थान लौटने पर एसीएस बनेंगे।  


1996 बैच के चार आईएएस प्रमोशन का रास्ता खुला 
प्रदेश में अगले साल भी एसीएस के 12 मौजूदा पदों में से कोई खाली नहीं होगा, क्योंकि इनमें से एक भी अधिकारी रिटायर नहीं हो रहा है। ऐसे में सर्विस रुल्स को ओवर रूल्ड कर ही प्रमोशन का रास्ता निकाला जा सकता था। अब चूंकि 1995 बैच के इन तीन अधिकारियों को ओवर रूल्ड कर प्रमोशन दे दिया गया है। ऐसे में अगले साल भी चार आईएएस अधिकारियों आलोक गुप्ता, अजिताभ शर्मा, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव के प्रमोशन का रास्ता बन गया है। संभवत: अगले साल इन्हें भी सर्विस रूल्स को ओवर रूल्ड कर एसीएस में प्रमोशन दिया जा सकेगा।  

आईएएस अंशु प्रिया को अतिरिक्त चार्ज
वहीं माऊंट आबू में एसडीएम के पद पर कार्य कर रही आईएएस डॉ. अंशु प्रिया को कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर माऊंट आबू यूआईटी सचिव के पद का अतिरिक्त चार्ज दिया है।   

Read More हीट वेव के बचाव एवं रोकथाम : चिकित्सा संस्थानों में सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, वेटिंग एरिया में आवश्यक प्रबंध

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ