कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटने का आरोप, टीकाराम जूली ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा 

कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटने का आरोप, टीकाराम जूली ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम काटने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपत्ति की तारीख अनावश्यक रूप से बढ़ाकर गड़बड़ी की आशंका पैदा की गई है। जूली ने चेतावनी दी कि शिकायतों के आधार पर कांग्रेस कोर्ट जाएगी और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वालों की जवाबदेही तय कराई जाएगी।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में मतदाता सूची के लिए जारी एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थित लोगों के नाम काटने के आरोपों में अब चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है। साथ ही, इस मुद्दे पर कोर्ट में जाने की भी चेतावनी दी है।

जूली ने कहा है कि कल भाजपा ने वोटर लिस्ट में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने एवं वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ का पूरा प्रयास किया, परन्तु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता से इनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हो पाया। अब इस षड्यंत्र में चुनाव आयोग भी शामिल हो गया है और राजस्थान में बिना आवश्यकता के ही एसआईआर में आपत्ति की तारीख बढ़ा दी है, जिससे भाजपा फिर से वही कुप्रयास कर सके। मेरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि आप पूरी तरह सजग रहें और एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने तक कोई बेईमानी न होने दें। प्रदेशभर से आई शिकायतों के बाद अब हम अदालत में याचिका दायर करेंगे एवं लोकतंत्र की हत्या के प्रयास में शामिल हुए अधिकारियों की जवाबदेही कानूनी रूप से भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत