टीकाराम जूली का भजनलाल सराकर पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को नहीं मिल रहा बेरोजगारी भत्ता

यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है

टीकाराम जूली का भजनलाल सराकर पर निशाना, कहा- भाजपा सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को नहीं मिल रहा बेरोजगारी भत्ता

यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हितों की रक्षा करने में असमर्थता दिखाई है। 

जयपुर। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान की भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से राजस्थान के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पा रहा है। जब तक हमारी कांग्रेस सरकार थी, तब तक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाता था, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से अब तक यह भत्ता नहीं दिया गया है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हितों की रक्षा करने में असमर्थता दिखाई है। 

भजनलाल शर्मा की सरकार को यह समझना चाहिए कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन वे इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहे हैं। यह सरकार की विफलता है कि उन्होंने युवाओं के हितों की रक्षा नहीं की है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता बता देने से स्वयं एवं परिवार का गुजारा करने में मदद मिलती है, लेकिन सरकार की अनियमितता के कारण वह परेशान हैं। भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि युवाओं का वोट उन्हें मिला है, लेकिन वे युवाओं के हितों की रक्षा करने में असमर्थ हैं। यह सरकार की नाकामी है कि उन्होंने युवाओं के साथ वादा खिलाफी की है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि वे युवाओं के हितों की रक्षा करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
मध्यप्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम के निर्माणाधीन स्कूल को अवैध बताकर ढहाने पर ओवैसी और कांग्रेस ने सरकार को...
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद