टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर निशाना : बढ़ता गुंडाराज रोकें सीएम, कहा- जनता नहीं चुकाएगी कीमत

पूछ रहा है राजस्थान, क्या-क्या सहेगा राजस्थान ? 

धौलपुर में फायरिंग की घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए अपराधों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।

जयपुर। धौलपुर में फायरिंग की घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए अपराधों पर नियंत्रण की मांग उठाई है। जूली ने कहा कि गुंडे गोलियां चला रहे हैं और सरकार भाषण दे रही है। पूछ रहा है राजस्थान, क्या-क्या सहेगा राजस्थान ? धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में दिनदहाड़े रेलवे फाटक पर सर्राफा व्यापारी के साथ फायरिंग, मारपीट और लूट की घटना राजस्थान में गुंडाराज का जीवंत उदाहरण है। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। 

अपराधी खुलेआम बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे है। प्रशासन लाचार दिख रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं और उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है ।उनकी नैतिक ज़िम्मेदारी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश मे बढ़ते गुंडाराज को रोकें। प्रदेश की जनता इसकी कीमत नहीं चुकाएगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना