ओबीसी कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह : जूली ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- राज्य की भाजपा की सरकार कर रही लोकतंत्र का हनन

वोट चोरी कर राज्यों में सरकारें बनाई जा रही

ओबीसी  कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह : जूली ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- राज्य की भाजपा की सरकार कर रही लोकतंत्र का हनन

प्रदेश ओबीसी कांग्रेस की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का पीसीसी मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जूली ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के आह्वान किया।

जयपुर। प्रदेश ओबीसी कांग्रेस की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जूली ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के आह्वान किया। जूली ने कहा कि आज केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का हनन कर रही है।

वोट चोरी कर राज्यों में सरकारें बनाई जा रही हैं। जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर एजेंसियों के जरिए दबाव बनाया जा रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को उजागर करके लोगों को सच्चाई से अवगत कराया है। अब हम सबको 14 दिसम्बर की दिल्ली महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर कांग्रेस की आवाज बुलंद करनी है। यादव ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार निकाय पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। ओबीसी नेताओं को घर घर जाकर भाजपा की सच्चाई लोगों को बतानी हैं और लोगों की समस्याओं के लिए सड़कों पर संघर्ष करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला