Banking Assistant बनने के लिए चपरासियों का 12वीं पास होना जरूरी

Banking Assistant बनने के लिए चपरासियों का 12वीं पास होना जरूरी
पूर्व आदेश की  निरन्तरता में राजस्थान सहकारी सोसायटी नियम 2003 के नियम 39 के अन्तर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्धारण किया है।

जयपुर। राज्य में पंजीकृत सहकारी बैंकों  में कार्यरत चपरासियों को बैंकिंग सहायक बनने के लिए 12वीं पास होना जरूरी होगा। सहकारिता विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का बैंकिंग सहायक के पद पर पदोन्नति करने के लिए शैक्षणिक योग्यता सीनियर सैकण्डरी उत्तीर्ण निर्धारित की है। 

रजिस्ट्रार अर्चना सिंह के अनुसार राज्य में पंजीकृत सहकारी बैंकों यथा राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि० जयपुर, राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लि, जयपुर एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैंकिंग सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए शैक्षणिक योग्यता सीनियर सैकण्डरी उत्तीर्ण निर्धारित की गई थी। उस आदेश में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों का उल्लेख नहीं होने के कारण प्राथमिक सहकारी बैंकों के लिए प्रभावी नहीं था। ऐसे में अब  पूर्व आदेश की  निरन्तरता में राजस्थान सहकारी सोसायटी नियम 2003 के नियम 39 के अन्तर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैंकिंग सहायक के पद पर पदोन्नति हेतु शैक्षणिक योग्यता सीनियर सैकण्डरी उत्तीर्ण निर्धारित की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन