हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए शीतली प्राणायाम लाभदायक : अरविंद सिंह 

साधकों को कई तरह के आसन कराए 

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए शीतली प्राणायाम लाभदायक : अरविंद सिंह 

भीषण गर्मी को देखते हुए फिटयोग संस्थान की ओर से विवेक विहार स्थित हनुमान उद्यान में योग शिविर आयोजित हुआ।

जयपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए फिटयोग संस्थान की ओर से विवेक विहार स्थित हनुमान उद्यान में योग शिविर आयोजित हुआ। शिविर संयोजक योगगुरु अरविंद सिंह ने साधकों को कई तरह के आसन कराए और उन्हें गर्मी से बचाव के लिए अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, उज्जयी, कपालभाति और शीतली प्राणायाम नियमित करने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीतली प्राणायाम अतिरिक्त गर्मी को निकालने में मदद करता है, जिससे यह मन और शरीर को ठंडा रखता है और मन की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाता है। 

इससे शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।इस शिविर में उपस्थित लोगों की ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कर उन्हें नियमित व्यायाम करने और खानपान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. ओपी. बालोदिया, डॉ. श्वेता टिक्कीवाल, ऐश्वर्या भट्ट, विपिन गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी
गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब से...
एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल
परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 
कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन