एसएमएस अस्पताल में दवाइयों का टोटा, डायबिटीज के मरीजों को हो रही ज्यादा परेशानी

शुगर-थायराइड की दवाइयां हॉस्पिटल से नहीं मिल रहीं

एसएमएस अस्पताल में दवाइयों का टोटा, डायबिटीज के मरीजों को हो रही ज्यादा परेशानी

एसएमएस में पिछले 15 दिन से एस्पार्ट, डेग्लुडेक, ग्लार्जिन जैसे जरूरी रुटीन में काम आने वाले इंसुलिन के इंजेक्शन नहीं है।

जयपुर। सवाईमानसिंह हॉस्पिटल में इन दिनों नि:शुल्क दवाइयों का टोटा है। मरीजों को ओपीडी और आईपीडी में दवाइयों की कमी के कारण परेशान होना पड़ रहा है। स्टॉक नहीं होने से लोगों को बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी डायबिटीज और थायराइड के मरीजों को हो रही है। इनको पिछले 15 दिनों से इंसुलिन के इंजेक्शन, शुगर-थायराइड की दवाइयां हॉस्पिटल से नहीं मिल रहीं। इसके अलावा जनरल मेडिसिन में भी इंजेक्शन और दवाइयां नहीं मिल रहीं हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन दवाइयों की है किल्लत
एसएमएस में पिछले 15 दिन से एस्पार्ट, डेग्लुडेक, ग्लार्जिन जैसे जरूरी रुटीन में काम आने वाले इंसुलिन के इंजेक्शन नहीं है। सबसे बड़ी बात है कि इन इंजेक्शन की खरीद एसएमएस के ही सेंट्रल ड्रग डिपार्टमेंट से नहीं की जा रही। जो दवाइयां डीडीसी काउंटर पर उपलब्ध नहीं होती। उन दवाइयों की स्थानीय स्तर पर खरीद करके एसएमएस प्रशासन मरीजों को देता है लेकिन ये व्यवस्था भी लम्बे समय से गड़बड़ा रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दवाइयों की कमी को दूर करने के लिए लोकल स्तर पर खरीद की जा रही है और राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन को भी दवाइयों की लिस्ट भिजवा दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य जनगणना 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार : पहले चरण की जानकारी साझा, झालाना डूंगरी में प्रेसवार्ता आयोजित, मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य
भारत की जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहला चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा। स्व-गणना 1 से 15...
नमाज विवाद मामला: प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम