15 लाख देकर एसआई का पेपर लेने वाली प्रशिक्षु महिला एसआई गिरफ्तार

मैरिट क्रमांक 34 पर चयन

15 लाख देकर एसआई का पेपर लेने वाली प्रशिक्षु महिला एसआई गिरफ्तार

मोनिका ने नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर से 15 लाख रुपए में परीक्षा से पूर्व ब्लूटूथ के माध्यम से पेपर पढ़वाने का सौदा किया था।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 15 लाख रुपए देकर एसआई का पेपर लेने वाली प्रशिक्षु महिला एसआई को गिरफ्तार किया है। एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 में चयनित उप निरीक्षक पुलिस (प्रोबेशनर) मोनिका (25) निवासी सुल्तानपुर नवलगढ़ झुंझुनूं हाल तारपुरा दादिया सीकर हाल उप निरीक्षक पुलिस (प्रशिक्षु) पुलिस लाइन झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। मोनिका ने नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर से 15 लाख रुपए में परीक्षा से पूर्व ब्लूटूथ के माध्यम से पेपर पढ़वाने का सौदा किया था। मोनिका की उप निरीक्षक पुलिस की परीक्षा 15 सितम्बर 2021 को अजमेर में थी।

पौरव कालेर ने ब्लूटूथ के माध्यम से मोनिका को उप निरीक्षक पुलिस की लिखित परीक्षा की दोनों पारियों का पेपर पढ़ाया, जिसके तहत मोनिका ने उक्तपरीक्षा के हिन्दी विषय में 200 में से 184 अंक तथा सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 161 अंक प्राप्त किए। मोनिका को साक्षात्कार में मात्र 15 अंक प्राप्त हुए। मोनिका का उप निरीक्षक पुलिस के पद पर मैरिट क्रमांक 34 पर चयन हुआ। इसके लिए मोनिका ने पौरव कालेर को 15 लाख रुपए दिए। एसओजी ने जब पोरव कालेर को गिरफ्तार किया था, उस समय मोनिका राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से फरार हो गई थी। उसने जब आवंटित जिला झुन्झुनूं में ज्वॉइन किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुलाकात कर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। देवनानी ने अपने...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित
जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब
ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
पीएम मोदी, खरगे और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं: साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर दिया जोर