जयपुर में ट्रिपल मर्डर : नकाबपोश ने घर में घुसकर की दो बेटों-मां की चाकू से हत्या

जाते समय मृतका की ननद को धक्का देकर भागा बदमाश 

जयपुर में ट्रिपल मर्डर : नकाबपोश ने घर में घुसकर की दो बेटों-मां की चाकू से हत्या
मालवीय नगर थाना इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे झालाना गांव के खटीकों का मोहल्ला स्थित मकान नंबर-676 में एक बदमाश ने घर में घुसकर दो बेटों समेत उनकी मां की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी।

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे झालाना गांव के खटीकों का मोहल्ला स्थित मकान नंबर-676 में एक बदमाश ने घर में घुसकर दो बेटों समेत उनकी मां की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने कमरे की अंदर से कुंदी बंद कर ली। तभी मृतका की ननद पहुंची और उसने गेट खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने कुंदी खोल दी और ननद के अंदर घुसते ही उसे धक्का मारकर एक मंजिल से नीचे कूदकर भाग गया। भागते बदमाश की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है। 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य 
लोगों ने घायल हालत में मां और उसके दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी ने सुमन बिष्ट (23) के साथ उसके दो बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की निर्मम हत्या कर दी है। बुधवार शाम को सूचना मिली कि एक मकान की पहली मंजिल में रहने वाले परिवार में दो बेटे समेत उनकी मां की हत्या हो गई है। सूचना पर आसपास के इलाके के थानों के एसएचओ को बुलाया गया और जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

मृतका सुमन का पति लक्ष्मण (25) अपेक्स सर्किल पर नारियल का ठेला लगाता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुमन की ननद नेहा और उसकी सास गीता देवी रहती है। लक्ष्मण बुधवार शाम को ठेले पर था। पीछे से मकान में एक नकाबपोश बदमाश घुसा और चाकुओं से ताबड़तोड़ वारकर सुमन और उसके दो बेटों की हत्या कर दी। कमरे में आरोपी ने देसी कट्टे से दो राउंड फायर भी किए। पुलिस को मौके से दो खाली कारतूस और देसी कट्टा मिला है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई