विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश,जनता को सच बताएंगे: पायलट

शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश,जनता को सच बताएंगे: पायलट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीडी का नोटिस मिलने के बाद दिल्ली में कांग्रेस के पैदल मार्च को रोका गया इसपर पुरे घटनाक्रम पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन हमें अनुमति नहीं मिली।

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीडी का नोटिस मिलने के बाद दिल्ली में कांग्रेस के पैदल मार्च को रोका गया इसपर पुरे घटनाक्रम पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पायलट नें मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली में मी़डिया से बातचीस मे कहा कि हम गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन हमें अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग अब जग जाहिर हो चुका है। सोनिया गांधी राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं के ऊपर केस डाल दिए गए हैं। जो केस पिछले 7-8 साल से बंद पड़े थे, उन्हें दोबारा खंगाला गया है। यह कहीं ना कहीं राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की राजनीति चल रही है। पूरे देश में कितने ज्वलंत मुद्दे हैं फिर भी सरकार की विचारधारा से विपरीत विचारधारा वाले लोगों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। हम तो केवल अपनी बात रखने के लिए यहां आए थे लेकिन हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। सरकारी एजेंसियों का जो दुरुपयोग हो रहा है, वह बात हम जनता तक पहुंचाएंगे। आगामी रणनीति के सवाल पर कहा कि हम अपनी बात को गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्वक रखना चाहते हैं। हमें रोकने के लिए बड़ी संख्या में बैरिकेट्स लगा रखे हैं। सरकार है कुछ भी कर सकती है, लेकिन हमें भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश