पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज मिनीकिट:कटारिया

खरीफ वर्ष 2022 में दस लाख किसानों को संकर बाजरा बीज के मिनीकिट, जिसमें प्रति कृषक डेढ़ किलो बाजरे का पैकैट होगा।

 पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को मिलेंगे निःशुल्क बीज मिनीकिट:कटारिया

राज्य सरकार पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित करेगी। खरीफ वर्ष 2022 में दस लाख किसानों को संकर बाजरा बीज के मिनीकिट, जिसमें प्रति कृषक डेढ़ किलो बाजरे का पैकैट होगा।

जयपुर राज्य सरकार पच्चीस लाख लघु एवं सीमान्त किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित करेगी। खरीफ वर्ष 2022 में दस लाख किसानों को संकर बाजरा बीज के मिनीकिट, जिसमें प्रति कृषक डेढ़ किलो बाजरे का पैकैट होगा। विभाग द्वारा प्रति पैकेट कृषि साहित्य भी वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित है। यह बीज एक एकड़ क्षेत्र के लिए पर्याप्त होंगे।कृृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि के समग्र विकास के लिए ग्यारह मिशन प्रारम्भ किये गये हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन है। इस कार्यक्रम के तहत दक्षिणी राजस्थान के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के आठ लाख कृषको को निःशुल्क संकर मक्का बीज मिनीकिट वितरित किये जायेंगे, जिसमें प्रति कृषक पांच किलो का पैकेट, जो कि 0.2 हैक्टर क्षेत्र के लिये पर्याप्त है, वितरित किये जायेंगे।

राज्य में दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख 74 हजार कृषकों को मूंग, 31 हजार कृषकों को उड़द एवं 26 हजार कृषकों को मोठ फसल के प्रति कृषक 4 किलो बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। यह बीज 0.25 हैक्टर क्षेत्र के लिये पर्याप्त होंगे। इसी प्रकार राज्य में सोयाबीन फसल को बढावा देने के उद्देश्य से 56 हजार किसानों को 0.1 हैक्टेयर क्षेत्र हेतु 8 किलो बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध करवाये जायेंगे।

Read More इंडिगो की उड़ान में देरी : हनुमान बेनीवाल ने की कार्रवाई की मांग, कहा- पायलट के समय पर न आने के कारण फ्लाइट लेट

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ फसल के लिए बीज मिनीकिट वितरण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत स्तर पर गठित कमेटी अथवा स्थानीय कृषि कार्यकर्ता से सम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Read More Rajasthan Budget 2026 : वित्त मंत्री का राजधानी पर विशेष फोकस, पुल, अंडरपास और आरओबी का होगा निर्माण

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया