100 करोड़ की ठगी : 2 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी मर्सिडीज और ट्राइंफ बाइक बरामद

1 करोड़ की एफडी फ्रीज 

100 करोड़ की ठगी : 2 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी मर्सिडीज और ट्राइंफ बाइक बरामद
सोडाला थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी और यूएसडीटी निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी मोहित कालोया और सहयोगी घनश्याम कांडेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.25 करोड़ रुपए की मर्सिडीज व ट्राइंफ बाइक बरामद कर एक करोड़ रुपए की एफडी फ्रीज कराई है।

जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी एवं यूएसडीटी निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी मोहित कालोया और उसके सहयोगी घनश्याम कांडेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी वेबसाइटों के जरिए निवेश करवाकर करोड़ों रुपए हड़पे। परिवादी ऋषि मेहता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मैसर्स ईजी वे होम्स के नाम पर निवेश करने और कुछ ही महीनों में भारी मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर 1 करोड़ 55 लाख रुपए चेक से तथा 4 करोड़ रुपए नकद लिए। भुगतान का समय आने पर आरोपियों के मोबाइल बंद मिले। इस पर सोडाला थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मोहित को कालाडेरा क्षेत्र के गुढ़गांव से गिरफ्तार किया। 

पूछताछ के बाद घनश्याम को भी पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपए की मर्सडीज और ट्राइंफ बाइक बरामद की गई। साथ ही ठगी की रकम से कराई गई एक करोड़ रुपए की एफडी फ्रीज कराई गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया। युवा...
राजस्थान में 3 अक्टूबर से लगेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता : नई योजनाओं, शिलान्यास और लोकार्पण पर लगेगी रोक
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव
आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  
परिवहन कार्यालयों में बनेंगे तकनीकी केन्द्र : एटीएस, डीटीसी और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे स्थापित
राज ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- केंद्र सरकार गांधीजी की सीख को अपनाने की जगह सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके पर करती है याद