नशे के लिए लूट और हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात छिपाने के मकसद से मर्डर

टीम ने दबिश दी तो आरोपी अपने घर से फरार

नशे के लिए लूट और हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात छिपाने के मकसद से मर्डर

कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी की सुनसान सड़क पर हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

जयपुर। सेज थाना पुलिस ने कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी की सुनसान सड़क पर हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूरज सैन उर्फ दिलदार उर्फ दिल्लो (26) निवासी नाइयों का मौहल्ला पालड़ी सांगानेर सेज और रोहित बैरवा (22) निवासी बैरवों का मौहल्ला पालड़ी सांगानेर सेज को गिरफ्तार किया है। दोनों ने नशे के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि 27 जनवरी को कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी की सड़क पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिस पर नुकीली वस्तु से वार किया था। मृतक की पहचान राजूलाल बैरवा पुत्र गोपाल लाल बैरवा निवासी पालड़ी परसा सेज के रूप में हुई। मृतक के भाई सीताराम बैरवा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दी। 

ऐसे हुआ खुलासा: डीसीपी प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सूरज और रोहित की पहचान हुई। जब टीम ने दबिश दी तो आरोपी अपने घर से फरार हो गए। इसके बाद गोपनीय सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

वारदात छिपाने के मकसद से हत्या
सूरज और रोहित दोनों निजी कम्पनी में मजदूरी करते हैं और शराब के आदी हैं। वारदात के दिन दोनों आरोपी छुट्टी पर थे। दोनों ने साथ मिलकर शराब पी। आरोपियों ने राजूलाल बैरवा को पैदल जाता देख उसे लूटने के इरादे से नेवटा गांव छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे जबरन कृष्णा रेजीडेंसी कॉलोनी कलवाड़ा की सुनसान सड़क पर ले गए। जहां आरोपियों ने राजूलाल से शराब के लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर मारपीट की लेकिन राजूलाल की जेब में रुपए नहीं मिले। एक ही गांव के होने के कारण आरोपियों ने घटना को छिपाने के मकसद से राजूलाल पर नुकीले पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी कंटेनर से गुजरात ले जाई जा रही 5 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त : तस्कर गिरफ्तार, सोयाबीन बोरियों की आड़ में की जा रही थी तस्करी
गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपए की अंग्रेजी शराब से...
एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत : मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल, हजारों लोग घायल
परकोटे में गूंजेंगी ढूंढाड़ी भजनों की स्वर लहरियाँ : 11 से 14 मार्च तक आयोजित होगा 86वां श्री प्रेमभाया महोत्सव, चार दिवसीय भक्ति संगीत समारोह
‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज : तेज रफ्तार एक्शन और थ्रिलर कहानी की दिखी झलक, रणवीर सिंह दो अवतारों में आएंगे नजर 
कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन