90 हजार रुपए छीनने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद

इंडिया गेट के पास कृष्णा मोबाइल पॉइंट मनी ट्रांसफर की दुकान करता है

90 हजार रुपए छीनने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद
मालपुरा गेट थाना पुलिस ने रविवार को 90 हजार रुपए छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने रविवार को 90 हजार रुपए छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए रुपए और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपित आदित्य चौधरी (25) सूरजगढ़ झुंझुनूं और महेन्द्र प्रताप सिंह (23) श्याम नगर विस्तार मुहाना का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि परिवादी भूपेन्द्र गुर्जर निवासी भुसावर भरतपुर ने रिपोर्ट दी कि वह इंडिया गेट के पास कृष्णा मोबाइल पॉइंट मनी ट्रांसफर की दुकान करता है। 22 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे एक लड़का दुकान पर आया उसने कहा कि मुझे नकद रुपयों की जरूरत है। मैं आपको फोन पे कर दूंगा। मैंने कहा कि मेरे पास 90 हजार रुपए हैं, मैं 90 हजार रुपए देने के बदले 1800 रुपए कमीशन लूंगा।

तब उसने 1800 रुपए कमीशन की बात कहकर 90 हजार रुपए मांगे। इस पर मैंने गुल्लक से 90 हजार रुपए निकालकर काउंटर पर रख दिए और उसने कहा कि मैंने फोनपे से रुपए आपको ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए हैं। इतना कहकर वह काउंटर पर रखे 90 हजार रुपए लेकर अपने साथ के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। इस रिपोर्ट पर टीम ने सीसीटीवी के आधार पर आोपी आदित्य चौधररी और महेन्द्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें