एक दिन में हुए दो रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट : महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों को मिली सफलता, मेडिकल इतिहास में नया अध्याय

ऑपरेशन में छोटा चीरा लगाया जाता

एक दिन में हुए दो रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट : महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों को मिली सफलता, मेडिकल इतिहास में नया अध्याय
अब किडनी ट्रांसप्लांट भी रोबोट तकनीक के जरिए होने लगे हैं। हाल ही में महात्मा गांधी अस्पताल में एक दिन में दो रोगियों में किडनी प्रत्यारोपण रोबोट की सहायता से किये गए

जयपुर। अब किडनी ट्रांसप्लांट भी रोबोट तकनीक के जरिए होने लगे हैं। हाल ही में महात्मा गांधी अस्पताल में एक दिन में दो रोगियों में किडनी प्रत्यारोपण रोबोट की सहायता से किये गए। उल्लेखनीय है कि देश में बहुत कम केंद्र हैं जहां एक दिन में दो किडनी ट्रांसप्लांट इस पद्धति से किए गए हैं।

रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ नृपेश सदासुखी ने बताया कि रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट रोगी तथा सर्जन दोनों के लिए बेहद उपयोगी तकनीक है। इसमें ऑपरेशन में छोटा चीरा लगाया जाता है जिससे रक्तस्राव और दर्द भी कम होता है। इसमें प्रयुक्त रोबोटिक आर्म्स 360 डिग्री घूम सकते हैं और बेहद नाजुक रक्तवाहिनियों को बिना नुकसान पहुँचाए जोड़ सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को सामान्य होने में कम समय लगता है। अस्पताल में कम समय तक भर्ती रहना होता है। इससे संक्रमण की संभावना भी कम हो जाती है। घाव जल्दी भर जाता है और केवल छह दिन में छुट्टी हो जाती है। यह सर्जरी सौंदर्य की दृष्टि से देखे तो यह युवा महिला रोगियों के लिए अधिक उपयोगी होती है। छोटे चीरे के निशान भी समय के साथ कम हो जाते हैं। इसके अलावा मोटापा प्रभावित मरीजों में रोबोटिक तकनीक सर्जन मदद देती है। इसके अलावा पहले से पेट की सर्जरी  करा चुके रोगियों, डायबिटिक रोगियों के लिए भी  अधिक उपयोगी होती है।

हाल ही में इक्यावन वर्षीय किडनी रोगी महेंद्र को अधिक वजन तथा ब्लड प्रेशर होने की वजह से रोबोटिक तकनीक से  किडनी प्रत्यारोपित की गई।  किडनी उनकी पत्नी सुनीता ने दी थी। और अब दोनों स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसी तरह नरेंद्र नामक किडनी रोगी दो माह से डायलिसिस करा रहे थे। मैच होने पर उनकी माता ने किडनी डोनेट की। रोबोटिक सर्जरी से उन्हें किडनी लगा दी गई। दोनों रोगी अब ठीक हैं और शीघ्र ही छुट्टी दे दी जाएगी।

Read More राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक