ओबीसी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मुद्दे पर सदन में हंगामा, जूली ने लगाए आरोप

दिसंबर और जनवरी की पेंशन भी जल्द जारी

ओबीसी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मुद्दे पर सदन में हंगामा, जूली ने लगाए आरोप

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास हेतु संचालित योजना को लेकर प्रश्न के दौरान ओबीसी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मामले पर पक्ष विपक्ष के बीच बहस हो गई।

जयपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास हेतु संचालित योजना को लेकर प्रश्न के दौरान ओबीसी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मामले पर पक्ष विपक्ष के बीच बहस हो गई। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के प्रश्न पर मंत्री अविनाश गहलोत ने जवाब दिया कि प्रदेश में 91.70 लाख लोग पेंशन ले रहे हैं। नवंबर 2025 तक लगभग पेंशन दी जा चुकी है। कुछ प्रकरण है, जिनमें कुछ दिक्कतें थीं उनको दिखाया गया है। जल्दी यह जारी कर दी जाएगी। दिसंबर और जनवरी की पेंशन भी जल्द जारी कर दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 1100 करोड़ में से 961 करोड़ ही जारी हुए।

बाकि कब होगी। मंत्री ने कहा कि जल्द बाकी को नवंबर की आजकल में पेंशन दे दी जाएगी। दिसम्बर ओर जनवरी की भी जल्द जारी होगी। ओबीसी वर्ग का जहां तक सवाल है। जल्द ही इस वर्ग को भी सहायता दी जाएगी। इस पर सदन में हंगामा हुआ। जूली ने कहा कि पिछले दो साल में ओबीसी वर्ग के कितनों बच्चों ने स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई की और कितनों को मिली इस पर जवाब दीजिए। मंत्री ने कहा कि 41000 ओबीसी के बच्चे हैं। जूली के लगातार आरोपो के बीच पक्ष विपक्ष में हंगामा हो गया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री के बार-बार उठने पर स्पीकर ने कहा कि आपके मंत्री सक्षम है आप खड़े नहीं हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी  सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 
राजस्थान में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका अपनाया। विदेशी नंबरों से आईवीआर कॉल कर खुद को पुलिस या...
राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार