नाहरगढ़ अभयारण्य में वन भूमि पर निर्माण कार्य का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

वायरल वीडियो से मचा सवालों का शोर

नाहरगढ़ अभयारण्य में वन भूमि पर निर्माण कार्य का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
वन भूमि पर निर्माण का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में नाहरगढ़ दुर्ग जाने वाले रास्ते पर चरण मंदिर से पहले मूर्ति रखकर निर्माण किए जाने का दावा किया जा रहा है। जलमहल के व्यू पॉइंट के पास हो रहे इस कथित निर्माण ने वन भूमि की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ अभयारण्य क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वन क्षेत्र की जमीन पर मूर्ति रखकर निर्माण कार्य किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि नाहरगढ़ दुर्ग जाने वाले रास्ते पर चरण मंदिर से कुछ दूरी पहले वन भूमि पर यह निर्माण कार्य हो रहा है। जानकारी के अनुसार, जलमहल का विहंगम दृश्य दिखाई देने वाले व्यू पॉइंट की ओर यह निर्माण किया जा रहा है। यदि वन क्षेत्र में इस तरह का निर्माण हो रहा है तो यह वन भूमि की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि वन क्षेत्र में निर्माण कार्य होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंची और अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? हालांकि, दैनिक नवज्योति इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजीविका मेले में उमड़े खरीदार, महकी राजस्थानी जायके की खुशबू राजीविका मेले में उमड़े खरीदार, महकी राजस्थानी जायके की खुशबू
दिवाली मेले में राजस्थानी संस्कृति और हस्तशिल्प का रंग जम रहा है। आठ दिवसीय मेले में 100 से अधिक स्टॉल्स...
छत्तीसगढ़: चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट
चुनाव हारे प्रत्याशी-समर्थकों ने किया पथराव : डीएसपी-एएसआई का सिर फटा, दो कांस्टेबल भी घायल
धूप खिलने के साथ सर्दी का असर कम, अभी ठंड के लिए करना होगा इंतजार
त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! फिर महंगा हुआ वाणिज्यिक गैस सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमत
नाहरगढ़ अभयारण्य में वन भूमि पर निर्माण कार्य का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
चंडीगढ़ पुलिस स्थापना दिवस समारोह: अमित शाह ने की शिरकत, 258 करोड़ के प्रोजेक्टों की देंगे सौगात