पक्की सड़कों से जुड़ेगी गांव-ढाणी, सर्वे कार्य पूरा

देश की 1700 बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा

पक्की सड़कों से जुड़ेगी गांव-ढाणी, सर्वे कार्य पूरा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत प्रदेश की 1700 बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इसका सर्वे कार्य पूरा हो गया है

जयपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत प्रदेश की 1700 बसावटों को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इसका सर्वे कार्य पूरा हो गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत 2011 की जनगणना के अनुसार सामान्य क्षेत्र में 500 में जनजातीय तथा रेगिस्तानी क्षेत्र में ढाई सौ में अधिक आबादी की योग्य बसावटों को सर्वकालिक पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। 

इन सड़कों के लिए प्राथमिक सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 2011 की जनगणना के अनुसार सामान्य क्षेत्र में 350 से अधिक तथा जनजातीय व रेगिस्तानी क्षेत्र में 250 व अधिक आबादी के स्वीकृत 913 गांव में से 688 गांव को सड़क से जोड़ा गया, शेष कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह 2011 की जनगणना के बाद सामान्य क्षेत्र में 500 व अधिक तथा जनजाति में रेगिस्तानी क्षेत्र में ढाई सौ से अधिक आबादी के घोषित 869 गांव में से 315 गांव को सड़क से जोड़ा गया है, शेष गांव में कार्य प्रगति रहता है। इन सभी तरह के काम पूरा होने पर 1003 गांव की सड़क से कनेक्टिविटी हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

 पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था  पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
चुरू जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में आरोपी शाहरुख उर्फ...
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं