आरयूएचएस : पूरी यूनिट शिफ्ट करने के आदेश का एक दिन बाद ही विरोध हुआ शुरू, रेजीडेंट्स ने जताई नाराजगी

एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर आंदोलन की दी चेतावनी

आरयूएचएस : पूरी यूनिट शिफ्ट करने के आदेश का एक दिन बाद ही विरोध हुआ शुरू, रेजीडेंट्स ने जताई नाराजगी

आदेश जारी होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज यानी आरयूएचएस को रिम्स की तर्ज पर विकसित करने के लिए की जा रही तैयारियों का डॉक्टर्स ने ही विरोध शुरू कर दिया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स डॉक्टर्स ने प्रिसिंपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और अतिरिक्त प्रिंसिपल अकेडमिक इंचार्ज डॉ. मोनिका जैन को पत्र लिखकर कॉलेज से हर विभाग की एक पूरी यूनिट को शिफ्ट करने का विरोध जताया है। चेतावनी दी है कि अगर शिफ्टिंग की गई तो रेजीडेंट्स इसके विरोध में आंदोलन पर जाएंगे। दरअसल पिछले दिनों रिम्स की बोर्ड बैठक में ये निर्णय किया था कि आरयूएचएस को रिम्स की तर्ज पर विकसित करने और संचालन करने के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से हर डिपार्टमेंट की एक-एक यूनिट को रोटेशन पर आरयूएचएस में लगाया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने एक आदेश जारी कर हर डिपार्टमेंट के एचओडी को अपने-अपने विभाग से एक-एक यूनिट को आरयूएचएस शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। पीजी में अच्छे अंक, काउंसलिंग में एसएमएस चुना, तो क्यों जाएं आरयूएचएस: एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट्स ने विरोध जताते हुए कहा कि जब नीट पीजी में अच्छे मार्क्स हासिल किए और काउंसलिंग में हमने एसएमएस मेडिकल कॉलेज को चुना है तो फिर आरयूएचएस में हमें क्यों लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अगर हमें आरयूएचएस भेजा जाएगा तो एसएमएस में भी व्यवस्थाएं बिगड़ जाएगी और इसका नुकसान मरीजों को होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 41 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से आमजन परेशान
प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं,...
ओवरलोड वाहनों से 4 गुना तक होगी शुल्क वसूली : टोल नाकों पर ही होगा वजन मापन, जानें नए नियमों की प्रमुख बातें
पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग