विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन एवं रीको के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन रखा गया एवं क्षेत्र में 150 पौधे रोपण कर उनकी देख भाल, सार संभाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।

जयपुर। विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन एवं रीको के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन रखा गया एवं क्षेत्र में 150 पौधे रोपण कर उनकी देख भाल, सार संभाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष, जगदीश सोमानी ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पेड पौधे का होना एवं उनका संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। वारिस नहीं हो हो रही है, यही वजह है कि पृथ्वी पर पेड पौधे की कमी महसूस की जा रही है।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन के महासचिव, पुष्प कुमार स्वामी ने कहा कि पेड लगाने का मतलब सिर्फ मिट्टी खोदना और पौधे लगाना नही है। मुख्यतः लगाये गये पौधो की देखभाल सही तरीके करना ही हरियाली बढाने एवं पर्यावरण को संतुलित करने में बहुत बडा योगदान माना जायेगा।

वृक्षारोपण अभियान में रीको के क्षेत्रीय वरिष्ठ महाप्रबंधक के के कोठारी, क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अग्रवाल व जैमनी साहब फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. अरूण अग्रवाल, एसोसियेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मल जैन, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, बाबुलाल शर्मा, कार्यसमिति सदस्य, सुधीर गाडिया, अशोक अग्रवाल, दीपक धानोतिया, अनन्त पारिक, संजय जैन, आशीष मंत्री, रामनारायण कुमावत आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

Read More हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश