निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग

दूसरे दस्तावेजों से लोग वोट डालते नजर आए

निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग

मुरलीपुरा स्थित स्कूल में मतदान केंद्र पर जगदीश प्रसाद ने पर्ची नहीं पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले चुनाव की पर्ची घर आ जाती थी।

जयपुर। लोकसभा जयपुर शहर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर लोग निर्वाचन विभाग की पर्ची नहीं होने पर मतदान कर्मियों से लोग उलझते नजर आए। मुरलीपुरा स्थित स्कूल में मतदान केंद्र पर जगदीश प्रसाद ने पर्ची नहीं पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले चुनाव की पर्ची घर आ जाती थी, लेकिन इस बार पूरे परिवार के लोगों की पर्ची नहीं आई। 

इसे लेकर मौके पर मौजूद बीएलओ का कहना था कि सभी मतदाताओं की पर्चियां उनके निवास पर पहुंचा दी गई है। फिर भी अगर कुछ पर्ची नहीं मिली है, तो आप निश्चित दस्तावेजों में से फोटो युक्त कोई भी पहचान-पत्र दिखाकर वोट डाल सकते है। इसी तरह का मामला विद्याधर नगर स्टेडियम के पास केंद्रीय भवन के मतदान केंद्र में भी देखने को मिला। वहां पर भी दूसरे दस्तावेजों से लोग वोट डालते नजर आए।

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान