जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण

प्रदेश के 17 जिलों को जलापूर्ति और सिंचाई का लाभ मिलेगा 

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले- राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा ; दिसंबर के पहले सप्ताह में करेंगे साइट निरीक्षण
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि पूर्वी नहर परियोजना, जिसे अब राम जल सेतु लिंक परियोजना कहा जाता है, के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है। तीन में से दो चरणों को वन स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की साप्ताहिक समीक्षा में यह ड्रीम प्रोजेक्ट 17 जिलों को जलापूर्ति व सिंचाई लाभ देगा।

जयपुर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सचिवालय में पूर्वी नहर परियोजना (ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट), जिसे अब राम जल सेतु लिंक परियोजना के नाम से जाना जाता है, की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तीन चरणों में से दो चरणों को वन स्वीकृति (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) भी प्राप्त हो चुकी है।

मंत्री रावत ने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में वे स्वयं आरसीपी के मार्ग का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार इस परियोजना की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिससे प्रदेश के 17 जिलों को जलापूर्ति और सिंचाई का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि “राजस्थान जो कभी मारु प्रदेश के रूप में जाना जाता था, अब राम जल सेतु लिंक और यमुना जल समझौते के बाद हरित प्रदेश के रूप में पहचान बनाएगा।” इस योजना से पहले लोगों को पेयजल और बाद में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।

मंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ी परियोजना है, ऐसे में कार्यान्वयन के दौरान कुछ चुनौतियाँ आती हैं, परंतु विभाग उनका समाधान कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तय समयसीमा में ही यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्ण होगा और राजस्थान के जल संसाधनों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें