Weather Update : उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का असर बरकरार, राजस्थान के कई जिलों में चेतावनी जारी

31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर-शेखावाटी अंचल में मावठ की संभावना

Weather Update : उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का असर बरकरार, राजस्थान के कई जिलों में चेतावनी जारी

देश में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई। उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने 31 दिसम्बर और एक जनवरी को बीकाने संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलो में कुछ भागो में मावठ की बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में जनवरी के पहले सप्ताह में घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने 31 दिसम्बर और एक जनवरी को बीकाने संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलो में कुछ भागो में मावठ की बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में जनवरी के पहले सप्ताह में घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास दर्ज होने की संभावना जताई है। अलग-अलग अंचलों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में कई जगह रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों के संचालन में परेशानी बनी रही। कुछ फ्लाइट्स और ट्रेनें भी इस कारण देरी से चलीं। वहीं, पिछले 24 घंटों में उत्तरी-पूर्वी जिलों में हल्के बादल और धुंध छाई रही। इस कारण दिन के मौसम में भी गलन का अहसास हुआ।

मौसम विभाग ने 30 दिसम्बर तक उत्तरी राजस्थान के जिलों सहित सीकर, चूरू, झुंझुनं सहित भरतपुर, अलवर,करौली और हनुमानगढ़ में शीतलहर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सीकर के फतेहपुर में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिन तक राज्य में इसी तरह शीतलहर पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार को चूरू, सीकर, झुंझुनं और अलवर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही, भविष्यवाणी की है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसम्बर और एक जनवरी को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलो के कुछ भागों में हल्की बारिश या मावठ होने की संभावना है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त गर्मी के मौसम में आमजन को पेयजल की नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री ने हर गांव एवं कस्बे में प्रभावी पेयजल प्रबंधन के दिए निर्देश, नलकूपों की मरम्मत और पाइपलाइनों को करे दुरस्त
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को हर गांव-कस्बे में पेयजल प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश दिए।...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके
रक्षा बल विजन-2047 में रासायनिक: जैविक और परमाणु खतरों को गंभीर चुनौती बताया; भविष्य के युद्धों के प्रति भारत बना रहा रणनीति, नए खतरों से निपटने के लिए एकीकृत सुरक्षा प्रणाली तैयार करने का खाका बनाया
विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास