Weather Update : राजस्थान में तीन दिन बारिश का अलर्ट, 25 से ज्यादा जिलों में बदलेगा मौसम

दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना 

Weather Update : राजस्थान में तीन दिन बारिश का अलर्ट, 25 से ज्यादा जिलों में बदलेगा मौसम
राजस्थान में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के प्रभाव से प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के दौरान 25 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई।

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के प्रभाव से प्रदेश के आधे हिस्से में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के दौरान 25 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इसके चलते मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी का असर भी बढ़ सकता है। धूप कमजोर, तापमान में गिरावट पिछले 24 घंटे के दौरान धूप का असर कमजोर रहने से प्रदेश में दिन के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट का दौर जारी है। मौसम में बदलाव के बीच नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में अक्टूबर के अंतिम दिनों में ही लोगों को ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक और करवाचौथ किट, बोलीं- अपनी बात खुलकर बताएं आप अकेली नहीं CM रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को दिए 1-1 लाख के चेक और करवाचौथ किट, बोलीं- अपनी बात खुलकर बताएं आप अकेली नहीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख...
शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव में समझदारी, संतुलन और धैर्य से करें निवेश
फोकस लाइटों से रोशन किए जा रहे चौराहे
भाजपा का ऐलान, हरदीप सिंह पुरी को MP से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
राजस्थान सरकार के वर्ष 2025-26 के वित्त एवं विनियोग लेखे विधानसभा में होंगे प्रस्तुत, पढ़े पूरी खबर
Weather Update : राजस्थान में तीन दिन बारिश का अलर्ट, 25 से ज्यादा जिलों में बदलेगा मौसम
लॉस एंजेलिस: 'रामायण' के प्रीमियर में भारतीय संस्कृति और विरासत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने पर जोर, अभिनेता यश ने प्रशंसकों का जताया आभार