वेस्ट टू वंडर पार्क : निगम हेरिटेज के आदर्श नगर जोन में ट्रिपल आर सेंटर पर जमा कबाड़ का बनाया सामान

कई वर्षों से था कचरा डिपो

वेस्ट टू वंडर पार्क : निगम हेरिटेज के आदर्श नगर जोन में ट्रिपल आर सेंटर पर जमा कबाड़ का बनाया सामान

ट्रिपल आर सेंटर पर आमजन के द्वारा बेकार पड़े लोहे और प्लास्टिक सामग्री से निगम कर्मियों ने कई कलात्मक और उपयोगी सामान बनाकर पार्क में ही स्थापित किया है। 

जयपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज कचरा डिपो को हटाकर साफ सुथरा स्थान बनाने में लगा हुआ है। ऐसा ही मामला निगम हेरिटेज के आदर्श नगर जोन में सामने आया है। यहां कई सालों से बने कचरा डिपो को हटाकर वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया गया है। आदर्श नगर जोन के वार्ड नंबर 77 स्थित लक्ष्मीनारायण पुरी में स्थानीय निवासी कई सालों से सड़क किनारे कचरा डाल रहे थे। निगम हेरिटेज के आदर्श नगर जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा ने कई बार आमजन से समझाइश की, लेकिन सड़क पर कचरा आने से रुक नहीं रहा था। ऐसे में जोन उपायुक्त ने इनिशिएटिव लेकर खाली जमीन को वेस्ट टू वंडर पार्क में बदल दिया। अब पार्क में स्थानीय बच्चे खेलकूद और बड़े लोग भ्रमण कर रहे हैं। पार्क में उपयोग किया गया सामान पास ही बने ट्रिपल आर सेंटर से ही लगाया गया है। ट्रिपल आर सेंटर पर आमजन के द्वारा बेकार पड़े लोहे और प्लास्टिक सामग्री से निगम कर्मियों ने कई कलात्मक और उपयोगी सामान बनाकर पार्क में ही स्थापित किया है। 

वेस्ट टू वंडर पार्क के पास बनाया ट्रिपल आर सेंटर
इस संबंध में जोन उपायुक्त युगांतर शर्मा ने बताया कि निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण हसीजा के नेतृत्व में वेस्ट टू वंडर पार्क एक ऐसा अनूठा प्रयास है, जिसमें ट्रिपल आर यानी कि रिसाइकिल, रियुज्ड और रिड्यूस तरीके से ठोस कचरे का उपयोग किया जाता है। वार्ड नंबर 77 लक्ष्मीनारायण पुरी में सड़क किनारे खाली जमीन पर कचरा डिपो नहीं बने, इसके लिए हमने पहले कई बार स्थानीय लोगों से समझाइश भी की। फिर भी कोई समाधान नहीं होने पर आदर्श नगर जोन की पूरी टीम ने यहां पर वेस्ट टू वंडर पार्क स्थापित करने का प्लान बनाया। इस पार्क में कलात्मक पेंटिंग की गई है। उन्होंने बताया कि सभी ने ट्रिपल आर सेंटर पर आए टायर, टूटी कुर्सियां, प्लास्टिक सामग्री आदि की सहायता से उपयोगी सामान बनाया है। इसके साथ ही हरियाली का संदेश देने के लिए पौधे भी लगाए गए हैं। इसके पास ट्रिपल आर सेंटर भी बनाया गया है। जहां पर आमजन कबाड़ बेच सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ