नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा

गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके

नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के रोडमैप पर बतौर मुख्य अतिथि युवाओं से चर्चा कर रहें थे।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि  प्रदेश में जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति से राजस्थान में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम स्थापित होगा जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति का आधार 16 वर्ष की उम्र तक छात्र छात्राओं को तनाव रहित शिक्षा का माहौल प्रदान करना है, जिससे आत्महत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके।

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के रोडमैप पर बतौर मुख्य अतिथि युवाओं से चर्चा कर रहें थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की उन्नति का आईना है। प्रदेश सरकार प्रभावशाली विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की दिशा में काम कर रहीं है, इसके लिए छात्राओं को कालेजों में 30 फीसद आरक्षण, छात्रावर्ती सहित तमाम सुविधा मुहैया करवाई जा रही है ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित ना रहें। इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने स्वयं के विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों को साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित  किया।

Tags: bairwa

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बरसे बदरा : कानोता बांध पर चली चादर, सर्वाधिक बारिश किशनगढ़ बास में 74.0 एमएम दर्ज  प्रदेश में बरसे बदरा : कानोता बांध पर चली चादर, सर्वाधिक बारिश किशनगढ़ बास में 74.0 एमएम दर्ज 
राजस्थान में कई जिलों में रुक-रुककर बारिश। खैरथल-तिजारा के किशनगढ़ बास में 74 एमएम बारिश दर्ज। जयपुर में तापमान 30.8...
हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ