सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन : गर्मी में यात्रियों को राहत, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव

सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन : गर्मी में यात्रियों को राहत, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू। 17 मई से 12 जुलाई तक सुल्तानपुर से और 18 मई से 13 जुलाई तक साबरमती से चलेगी। ट्रेन जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 मई से 12 जुलाई तक सुल्तानुपर से प्रत्येक रविवार को सुबह 4 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम 7.40 बजे आगमन 7.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.20 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी प्रकार साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18 मई से 13 जुलाई तक साबरमती से प्रत्येक सोमवार को सुबह 8.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11.30 बजे आगमन 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ईटावा, वाया शमशाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बाँध, पिण्डवाडा़, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

Read More शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार

 

 

Read More एक माह के प्रशिक्षण शिविर में थिएटर, मीनिएचर पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग और ढूंढाड़ी भाषा सीख रहे प्रतिभागी

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी