सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : नकदी व जेवर बरामद, जानें पूरा मामला

मामले में अन्य साथियों की पहचान भी कर ली गई

सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : नकदी व जेवर बरामद, जानें पूरा मामला

सूने मकान से लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। पश्चिम बंगाल निवासी मनोरूप अली और मुरलीपुरा के विकास अग्रवाल को गिरफ्तार कर चोरी के यूएस डॉलर व अन्य सामान बरामद। आरोपियों ने नकदी, गहने और कीमती रत्न चुराए थे। पुलिस अन्य साथियों की तलाश और पूछताछ कर रही।

जयपुर। बनीपार्क थाना इलाके में सूने मकान में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों मनोरूप अली 30 गांव मलिकपुर चांचल मालदा पश्चिम बंगाल, हाल शास्त्रीनगर, और चोरी का माल खरीदने वाले उसके साथी विकास अग्रवाल 43 शिव नगर प्रथम, मुरलीपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लाखों रुपए मूल्य के यूएस डॉलर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के अनुसार, परिवादी शैलादित्य सिंह और अक्षयराज सिंह ने 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे रात के समय घर पर नहीं थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बिहारी मार्ग स्थित उनके मकान का दरवाजा और ताले तोड़कर घर में रखे यूएस डॉलर, नकदी, पन्ना, पुखराज सहित अन्य कीमती रत्न और चांदी के बर्तन चोरी कर लिए।

जांच के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी शातिर आरोपी मनोरूप अली को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी किए गए यूएस डॉलर खरीदने वाले उसके साथी विकास अग्रवाल को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के यूएस डॉलर बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद पश्चिम बंगाल और बिहार भागने की फिराक में थे। मामले में अन्य साथियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

 

Read More जयपुर की सड़कों पर व्यवस्था लाचार, फुटपाथ पर कब्जा : पैदल चलने वाले राहगीरों के बने बरामदे चढ़े अतिक्रमण की भेंट, जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर

 

 

Read More दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव : चांदी महंगी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव