प्रदेश में लू का यलो और रेड अलर्ट
गर्मी अपना कहर बरपा रही है
राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लू के थपेड़ों और तेज धूप की तपन से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक राज्य के कुछ हिस्सों में तेज धूप और लू का यलो और रेड अलर्ट जारी किया है।
जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लू के थपेड़ों और तेज धूप की तपन से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल तक राज्य के कुछ हिस्सों में तेज धूप और लू का यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का तापमान सोमवार को गंगानगर में 45.5 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन का तापमान 41.6 और रात का तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज ने सुबह से ही आग उगलना शुरू कर दिया था। सूर्य अस्त होने के बाद भी देर शाम तक वातावरण में लू का असर बना रहा।
यहां लू और गर्मी ने किया परेशान
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन खासा परेशान हैं। सबसे अधिक गर्मी का अहसास श्रीगंगानगर, धौलपुर, नागौर, चूरू, पिलानी में हुआ।
Comment List