डेलीगेट्स ने देखा हवामहल-सिटी पैलेस, सैनेटरी लैंडफिल साइट और एसटीपी का किया निरीक्षण

आरआईसी में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का दूसरा दिन

डेलीगेट्स ने देखा हवामहल-सिटी पैलेस, सैनेटरी लैंडफिल साइट और एसटीपी का किया निरीक्षण
गाइड अपशिष्ट से बिजली बनाने, बायोमेथेनेशन और बायोरेमेडिएशन सहित एमएसडब्ल्यू प्रसंस्करण के लिए विभिन्न व्यावसायिक मॉडलों में व्यापक जानकारी प्रदान करती है। 

जयपुर। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में शामिल होने जयपुर आए डेलीगेट्स ने शहर में प्रमुख अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता सुविधाओं का तकनीकी दौरा किया, जिसमें लांगड़ियावास में अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र और सैनेटरी लैंडफिल साइट और देहलावास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को देखा और अपशिष्ट प्रसंस्करण तकनीकों, अपशिष्ट से ऊर्जा पुनर्प्राप्ति और कुशल सीवेज उपचार तंत्रों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी ली। इसके साथ ही डेलीगेट्स ने जयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी लुत्फ  उठाया, जिसमें हवा महल, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल और जवाहर सर्किल गेट जैसे प्रतिष्ठित स्थल देखे।

आईएफसी डॉक्यूमेंट रेफरेंस गाइड का विमोचन
फोरम के मंगलवार को एक सत्र में आईएफसी डॉक्यूमेंट रेफरेंस गाइड बिजनेस मॉडल्स एंड इकोनॉमिक असिस्टेंस फॉर म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट्स का विमोचन भी किया गया। यह गाइड अपशिष्ट से बिजली बनाने, बायोमेथेनेशन और बायोरेमेडिएशन सहित एमएसडब्ल्यू प्रसंस्करण के लिए विभिन्न व्यावसायिक मॉडलों में व्यापक जानकारी प्रदान करती है। 

इंडियाज सर्कुलर सूत्र का विमोचन
इस कार्यक्रम में इंडियाज सर्कुलर सूत्र कम्पेनडियम आॅफ  बेस्ट प्रैक्टिसेज इन 3आर एंड सर्कुलर इकोनॉमी का विमोचन भी किया गया। यह संग्रह रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल (3आर) ढांचे में सफल केस स्टडी और अभिनव प्रयोगों को प्रस्तुत करता है, जो सर्कुलर इकोनॉमी समाधानों को लागू करने के इच्छुक शहरी स्थानीय निकायों और हितधारकों के लिए मूल्यवान रिसोर्स प्रदान करता है। 

दस लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों की सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट
सत्र में ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) ने अपना नवीनतम अध्ययन प्रस्तुत किया, जो दस लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) प्रथाओं पर विस्तृत दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। रिपोर्ट में टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन रणनीतियों, सर्कुलर इकोनॉमी सिद्धांतों और विकेन्द्रीकृत समाधानों पर प्रकाश डाला गया है। 

Read More पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति

 

Read More सरिस्का में बनेगा आधुनिक इंटरप्रिटेशन और कन्वेंशन सेंटर, वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस