मीटर को रिमोट से छेड़छाड़ कर होटल में की जा रही थी बिजली चोरी, 17 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज

मीटर को रिमोट से छेड़छाड़ कर होटल में की जा रही थी बिजली चोरी, 17 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता सतर्कता बीएल शर्मा ने बताया कि इस मामले में 17 लाख 3 हजार 259 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के होटल जय पैलेस परिसर की सतर्कता जांच की। इस दौरान होटल में अघरेलू श्रेणी का एक विद्युत कनेक्शन स्थापित मिला। जिसकी जांच में मीटर की डिस्प्ले एवं टोंग टेस्टर के लोड में अन्तर पाया गया। मौके पर होटल मालिक मोहन लाल सैनी द्वारा मीटर को रिमोट से ऑपरेट कर बन्द व चालू किया जाता था। मामले में विद्युत चोरी पाए जाने पर वीसीआर भरी गई एवं मीटर और रिमोट को जब्त किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता सतर्कता बीएल शर्मा ने बताया कि इस मामले में 17 लाख 3 हजार 259 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कनेक्शन काटकर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। सतर्कता टीम में सहायक अभियंता सतर्कता जयपुर सिटी सर्किल पुखराज मीना सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता द्वारा जुर्माना राशि निर्धारित समयावधि में जमा नहीं करवाई जाती है तो उनके खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत