राजस्थान वीरों की धरती, इस धरा को प्रणाम : राष्ट्रपति मुर्मू

राजस्थान वीरों की धरती, इस धरा को प्रणाम : राष्ट्रपति मुर्मू

नवज्योति/जैसलमेर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में जीवंत प्रदर्शन में सेना का युद्ध कौशल देखा। इसके बाद उन्होंने जैसलमेर के पूनम स्टेडियम में लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद करने के साथ उन्हें चेक वितरित किए। हजारों स्वावलंबी महिलाओं को एक साथ देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुशी से लबरेज नजर आर्इं। मुर्मू शनिवार दोपहर विशेष विमान से करीब साढ़े बारह बजे सीमावर्ती जैसलमेर के वायुसेना एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां से वे हेलिकॉप्टर से पोकरण के लिए रवाना हुर्इं। राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी हेलिकॉप्टर से पोकरण पहुंचे। राष्ट्रपति ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने सेना के जवानों और अधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ हर परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा के लिए मुस्तैद रहने वाले सेवा के जवानों का हौसला  बढ़ाया। वहां से लौटने के बाद शाम करीब पौने पांच बजे पूनमसिंह स्टेडियम में लाभार्थी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। राष्ट्रपति ने वहां पहुंचते ही सबसे पहले महिला सहायता समूह की ओर से लगाई स्टॉल्स का अवलोकन किया और महिला समूह द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों को देखा। उन्होंने स्टालों पर जाकर महिलाओं की ओर से तैयार जैसलमेर के हस्तशिल्प पट्ट ली, बाड़मेर के आरी तारी, कांच कशीदाकारी, कोटा की कोटा डोरिया सहित अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को देखने के साथ एक एक स्टाल पर पहुंच  राष्ट्रपति ने उत्पादों के बारे में महिलाओं से संवाद किया। बाद में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की ओर से 100 करोड़ रुपए का ऋण, 40 करोड़ की आजीविका संवर्धन सहायता और राजस्थान महिला निधि ऋण के 10 करोड़ की राशि के चेक वितरित किए।  मुर्मू ने कहा कि इतनी महिलाओं को एक साथ देख खुशी हो रही है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मुझ से आने का आग्रह किया, जिसपर में यहां आकर बहुत खुश हुई हूं। 

भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: मिश्र
इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल की पहल पर आज यह कार्यक्रम हुआ है।  पीएम मोदी की विरल सोच और आर्थिक राहों की ओर कदम उठाया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। लखपति दीदी योजना आने वाले समय में महिलाओं को सशक्त करेगी। महिलाओं के सशक्तिकरण में पूरी तरह से केन्द्र सरकार योगदान कर रही है। लखपति दीदी योजना आने वाले समय में गति पकड़ेगी। 

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पबद्ध: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के गौरव और शौर्य का जिक्र करते हुए कहा कि  राजस्थान की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। एक करोड़ की योजना शीघ्र ही मूर्त रूप लेगी। विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं को लागू किया जाएगा। पुलिस थानों में महिला डेस्क से लेकर एंटी रोमियो टीम का गठन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण योजनाओं का जिक्र भी सीएम ने अपने संबोधन में किया।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
मतगणना (4 मई) से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 165 अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस...
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी
राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक
गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती