डॉक्टर साब कस्यां होवेगो उपचार! अस्पताल खुद बीमार...

स्वास्थ्य के न्द्र में दंत चिकित्सक का पद खाली, उपचार के लिए भटक रहे मरीज

डॉक्टर साब कस्यां होवेगो उपचार! अस्पताल खुद बीमार...
ाूरे अस्पताल में दुर्गंध से मरीज को गंदगी की दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, इससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

खानपुर। वैसे से अस्पतालों में लोग अपनी बीमारी को ठीक करवाने आते है । चिकित्सक मरीजों की जान को बचाते है लेकिन खानपुर उपखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तो आने वाले मरीजों का उपचार होना तो दूर, यहां अस्पताल में अव्यवस्थाओं के  चलते मरीजों की जान पर बन आई है।  इन दिनों कुछ समय से खानपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों गंदगी अपना पैर पसारे हुए हैं, यहां फैली गंदगी रोगियों व उनके परिजनों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल परिसर में स्थित आॅक्सीजन प्लांट के समीप भारी गंदगी फैली हुई है, पूरे अस्पताल में दुर्गंध से मरीज को गंदगी की दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, इससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है। रोगियों और उनके परिजनों ने बताया कि अस्पताल के जनरल वार्ड में स्थित सुविधाघर में ताला लगा होने से मजबूरी में मरीज को शौच बाहर करना पड़ता है। अस्पताल से निकलने वाले मेडीकल वेस्ट को आॅक्सीजन प्लांट और स्टोर रूम से सटे पिट में डाला जाता है। कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। मवेशी फैली गंदगी में अपना मुंह मार रहे हैं ऐसे में कचरा जोकि प्लास्टिक से परिपूर्ण है जानवरों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले रोगियों, परिजनों ओर अस्पताल स्टाफ को संक्रामक बीमारियां होने का भय बना रहता है। जानकारी अनुसार अस्पताल में खानपुर ब्लॉक सहित आसपास से जुड़े हुए छोटे गांव के रोगी प्रतिदिन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडीकल वेस्ट के निस्तारण के लिए गाड़ी आती है। शेष गंदगी को परिसर में स्थित पिट में डाला जा रहा है, इस कचरे के साथ-साथ ऐसा देखा गया है कि परिसर में जो कचरापात्र रखा हुआ है, वह भी पूरा गंदगी से भरपूर हो चुका है लेकिन किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अस्पतालों में तंबाकू व गुटखा वर्जित है, लेकिन यहां पर इतना अधिक तंबाकू व गुटखा खाकर दीवारे गंदी हो रही है। दिनों दिन मौसमी बीमारियों के चलते वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया से अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ने से सारे बेड फुल हैं और लगभग करीब 5 वर्ष से यहां पर दंत चिकित्सक नहीं होने के कारण दांतों के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सारे उपकरण होते हुए भी दांतों का डॉक्टर नहीं है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। खानपुर उपखंड में यह बहुत बड़ा चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र है जहां पर दूर-दूर से मरीज आते हैं अत: यहां पर सभी सुविधाएं होना चाहिए ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। 

अभी बीमारियों का सीजन चल रहा है, सर्दी जुकाम व खांसी के मरीज लगातार आ रहे हैं, लेकिन खानपुर चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार लग रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। 
- परमेश गौत्तम, ग्रामीण  

खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इतनी गंदगी फैली हुई है कि मरीज ठीक होने के स्थान पर उसकी दुर्गंध से ही बीमार हो जाए, जल्द से जल्द गंदगी को हटाया जाए। 
- गोलू सुमन, छात्र  

खानपुर का अस्पताल एक बहुत बड़ा अस्पताल है जहां पर अधिक डॉक्टर होने के स्थान पर डॉक्टर कम मरीज अधिक है, जिसकी वजह से मरीज परेशान रहते हैं और यहां से झालावाड़ जाना पड़ता है। 
- केशव लक्ष्कार, ग्रामीण  

Read More मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला

खानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई वर्षों से दांतों के चिकित्सक का पद रिक्त है, जिसके कारण दांतों के मरीजों को खानपुर से बाहर जाना पड़ता है और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करना पड़ता है। 
- विशाल गोस्वामी, ग्रामीण  

लगभग दो-चार दिन में सोनोग्राफी मशीन आ जाएगी और यहां पर दंत चिकित्सक की कमी है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।  
- डॉ. धीरेंद्रगोपाल मिश्रा, चिकित्सा प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था