पचपहाड़ में 5 दिन से वार्डों में हो रहा है पेयजल संकट

पेयजल आपूर्ति नहीं होने से दूर दराज इलाकों से पानी लाने को मजबूर है लोग

पचपहाड़ में 5 दिन से वार्डों में हो रहा है पेयजल संकट

विद्युत विभाग द्वारा बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है।

भवानीमंडी। पचपहाड़ कस्बे के विभिन्न वार्ड़ों में जलदाय विभाग द्वारा विगत 5 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं की गई है जिसके चलते वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 4, लक्ष्मी नगर कुआं व अंजुमन बगीची के पास के इलाकों में विगत 5 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं की जा रही है जिसके चलते उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां वार्ड वासी पेयजल के लिए सरकारी कुओं व निजी बोरवेलों पर निर्भर है, जहां से उन्हें दूर दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग अभियंता राय सिंह ने बताया कि विगत 5 दिनों से विद्युत विभाग द्वारा बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसे लेकर विभागीय अधिकारी मामले को लेकर नगर पालिका चेयरमैन कैलाश बोहरा के पास पहुंचे। जहां बिजली व पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को उनके सामने रखा गया। साथ ही बताया कि बिजली आपूर्ति सुधरते ही पेयजल सप्लाई प्रारंभ कर दी जाएगी। 

क्षेत्रवासियों की यह है पीड़ा
वार्ड में पिछले 5 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं हुई है जिसके चलते हैं हमें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- विद्या देवी, वार्डवासी
 
जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई नहीं किए जाने से हमें दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड वासी पेयजल के लिए सरकारी कुओं पर निर्भर हो चुके हैं।
- विक्रम, वार्ड वासी

विद्युत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण वार्ड में पेयजल सप्लाई नहीं की जा पा रही थी। समस्या के निदान को लेकर सभी विभाग के अधिकारी चेयरमैन के पास पहुंचे हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
- रायसिंह, जेईएन जलदाय विभाग

Post Comment

Comment List

Latest News

पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार को “महंगाई मैन” करार दिया है। उन्होंने...
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा