वेंटिलेटर पर चिकित्सा व्यवस्था, मरीज भगवान भरोसे

खानपुर अस्पताल में 2 साल से ताले में बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन

वेंटिलेटर पर चिकित्सा व्यवस्था, मरीज भगवान भरोसे

अस्पताल में लगभग करीब दो दर्जन मरीज आते होंगे, जिन्हें सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है, उन्हें झालावाड़ या कोटा निजी अस्पताल में जाकर के अपना उपचार कराना पड़ता है।

खानपुर। खानपुर कस्बे के अस्पताल में करीब 2 वर्ष पूर्व सोनोग्राफी मशीन आ चुकी है, लेकिन इसका कुछ भी उपयोग नहीं हुआ है, यह मशीन एक ताले में बंद एक कमरे में पड़ी हुई है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है ना तो कोई सोनोग्राफी चिकित्सक आ रहा है और नहीं इससे संबंधित जानकारी व्यक्ति जो सोनोग्राफी ले सके 2 वर्ष से सोनोग्राफी का लाभ लोगों को मिल नहीं पा रहा है। सोनोग्राफी मशीन सुचारू रूप से चालू न होने के कारण महिलाओं को उपचार के लिए लगभग 32 किलोमीटर दूर झालावाड़ या 100 किलोमीटर दूर कोटा शहर जाना पड़ता है। खानपुर में चिकित्सालय के बाहर निजी अस्पतालों में सोनोग्राफी मशीन धड़ल्ले से चल रही है। मरीजों को मजबूरन सोनोग्राफी बाहर निजी अस्पताल में करवानी पड़ती है। खानपुर तहसील का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद भी इसके अधीन आने वाली सीएचसी सोनोग्राफी मशीन को लगाए हुए करीब 2 वर्ष का समय हो गया है, लेकिन आम जनता को कुछ समय के लिए भी इसका लाभ नहीं मिल पाया। सोनोग्राफी मशीन के अभाव में निजी सोनोग्राफी सेंटर पर मरीजों का तांता लगा रहता है। अस्पताल में लगभग करीब दो दर्जन मरीज आते होंगे, जिन्हें सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है, उन्हें झालावाड़ या कोटा निजी अस्पताल में जाकर के अपना उपचार कराना पड़ता है।  चिकित्सालय प्रशासन द्वारा इस मामले में कई बार अन्य उच्च अधिकारियों को सोनोग्राफी मशीन लगवाने के लिए अवगत करा दिया, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है। अक्सर सुनने में मिलता है कि सरकारी विभागों में काम देरी से होते हैं लेकिन कस्बे में स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सा विभाग से विभाग की कार्यवाही पर यह बात सटीक बैठती नजर आ रही है । लाखों  की मशीन धूल खा रही है। खानपुर तहसील अपने आप में एक बहुत बड़ी तहसील है, जिसके अंतर्गत बहुत सारे छोटे गांव पड़ते हैं, जहां से दूर-दूर से गरीब व्यक्ति यहां पर आते हैं और सोनोग्राफी के अभाव में अपना इलाज नहीं करके बाहर जाकर अपना इलाज कराते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोरी में कमजोर होती जा रही है। वहीं खानपुर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाएं चौपट है पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लम्बी लाइनें लगी रहती है। साफ सफाई व चिकित्सा व्यवस्थाएं सभी वेंटिलेटर पर है।  चिकित्सक कभी कक्ष में बैठते है तो कभी नहीं बैठते या फिर लेट लतीफ आते है, जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।  सीएचसी इंचार्ज से पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि स्टाफ की कमी है, कभी कोई डॉक्टर कैंप में चला जाता है या कभी-कभी डॉक्टर कहीं लग जाता है तो अस्पताल में केवल कभी एक डॉक्टर ही बैठ पाता है जिससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता। 

खानपुर अस्पताल में मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी डॉक्टर के अभाव में बाहर के मरीज को वापस जाना पड़ता है यहां पर जो जनरेटर लगा हुआ है वह भी बंद पड़ा हुआ है उसका कोई उपयोग नहीं है। 
- बंटी राठौर, ग्रामीण 

जब मरीज चोट लगने पर पट्टी कराने जाता है तो मरीज की पट्टी एक चतुर्थ कर्मचारी व्यक्ति जो प्रशिक्षित नहीं है वह करता है और कंपाउंडर मोबाइलों पर बातें करते रहते हैं, यहां तक की बोतल का चढ़ाना व उतरना जिस कार्य को भी चतुर्थ कर्मचारी कर रहे हैं जो उनके हक में नहीं आता है। खानपुर अस्पताल की व्यवस्था बड़ी दयनीय हो रही है। 
 - केशव लक्षकार समाजसेवी 

सोनोग्राफी मशीन तो आ चुकी है, लेकिन इसका संचालन सुचारु रूप सेंटर नहीं  होने के कारण मरीज को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सोनोग्राफी चिकित्सक लगाने की मांग की है। 
- मुकेश सेन, ग्रामीण 

Read More PKC-ERCP की दो बड़ी परियोजनाओं से लाखों लोगों को मिलेगा पेयजल : कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी के हजारों गांवों में स्थायी जल आपूर्ति

 खानपुर क्षेत्र एक बहुत बड़ी तहसील होने के बावजूद यहां पर जो महिलाएं जिन्हें तुरंत सोनोग्राफी मशीन की आवश्यकता पड़ती है वह भी सोनोग्राफी नहीं करा पाती है और उसकी इलाज के लिए बहुत अधिक खर्च उठाना पड़ता है अत: जनप्रतिनिधियों से निवेदन है की सोनोग्राफी मशीन सुचारू रूप से चलाई जाए। 
-सोनू पारीक, व्यापारी 

Read More अजमेर में जल संकट पर महिलाओं का प्रदर्शन: जलदाय विभाग पर अनियमित जलापूर्ति का आरोप

 करीब 2 वर्ष पहले से सोनोग्राफी मशीन आ चुकी है लेकिन इसका अभी तक कोई उपयोग नहीं हुआ है यह पैकिंग होकर एक कमरे में बंद पड़ी हुई है। 
-दिनेश सोनी, व्यापारी 

Read More सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने खाली कराया परिसर, कुछ नहीं मिला

सोनोग्राफी मशीन लगा दी गई है लेकिन उसका सुचारू संचालन नहीं होने के कारण मरीज को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने सोनोग्राफी चिकित्सक लगाने की मांग की है।
- राहुल कुमार, छात्र 

खानपुर चिकित्सालय में सोनोग्राफी चिकित्सक नहीं है। सोनोग्राफी करने के लिए जैसे ही चिकित्सक नियुक्त हो जाएगा, तो सोनोग्राफी मशीन जल्द ही चालू हो जाएगी।
 -डॉ. धीरेंद्र गोपाल मिश्रा, सीएचसी इंचार्ज खानपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
NTA ने NEET UG अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। पंजीकृत छात्र 14 मार्च रात 11:50 बजे...
हज यात्रियों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प 22 मार्च से : यात्रियों को एहराम, उमरा और हज के अहम अरकान की दी जाएगी जानकारी
देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट