जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने केन्द्रीय कारागृह एवं दादा-दादी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

महिला जेलर लीला सहित अन्य कारागृह के कर्मचारीगण उपस्थित रहे

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने केन्द्रीय कारागृह एवं दादा-दादी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव पुखराज गहलोत ने केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव पुखराज गहलोत ने केन्द्रीय कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के जेलर रामचंद्र एवं महिला जेलर लीला सहित अन्य कारागृह के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सचिव गहलोत केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों से वार्तालाप की गई एवं जेल विधिक सहायता क्लिनिक की कार्यप्रणाली की जांच कर बंदियों के निःशुल्क विधिक सहायता के आवेदन अविलम्ब संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित कराने के निर्देश देते हुए केंद्रीय कारागृह में स्वच्छता, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के साथ-साथ जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित उनके लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

दादा-दादी वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव पुखराज गहलोत ने दादा-दादी वृद्धाश्रम, बनाड़ का भी औचक निरीक्षण किया एवं गृह में निवासरत वृद्धजनों से वार्तालाप करते हुए उनके स्वास्थ्य, खान-पान सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच-पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना