इंसानियत की मिसाल! स्कूल में दिखी दोस्ती की असली तस्वीर, कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए पूरी क्लास और शिक्षकों ने करवाया मुंडन, वीडियो वायरल

कैंसर से जूझ रही छात्रा का हौसला बढ़ाने के लिए पूरे स्कूल ने मुंडवाया सिर

इंसानियत की मिसाल! स्कूल में दिखी दोस्ती की असली तस्वीर, कैंसर पीड़ित दोस्त के लिए पूरी क्लास और शिक्षकों ने करवाया मुंडन, वीडियो वायरल

राजस्थान के जोधपुर से मानवता और एकजुटता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। जानकारी के अनुसार, यहाँ एक निजी स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों ने अपना सिर मुडंवा लिया क्योंकि उनके स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को कैंसर हो गया था

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर से मानवता और एकजुटता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। जानकारी के अनुसार, यहाँ एक निजी स्कूल के सभी छात्रों और शिक्षकों ने अपना सिर मुडंवा लिया क्योंकि उनके स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को कैंसर हो गया था जिसके कारण उसके सिर के सारे बाल काट दिए गए थे। 

डिप्रेशन से बाहर लाने की कोशिश

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल की एक छोटी बच्ची कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। जिसको इलाज के लिए कीमोथेरेपी दी जा रही है और उसी के कारण उसके बाल झड़ गए थे, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई थी और खुद को दूसरों से अलग महसूस करने लगी लेकिन उसका आत्मविश्वास बना रहे, इसके लिए उसके साथ पढ़ने वाली सभी छात्राओं ने ओैर शिक्षकों ने भी अपना मुंडन करवा लिया, ताकि बच्ची को यह महसूस हो सके कि वह इस लड़ाई में अकेली नहीं है।

सोशल मीडिया पर सराहना

Read More यूडी टैक्स: ढाई हजार प्रोपर्टी कर के दायरे में, नगर निगम ने दिए नोटिस

इस भावुक कदम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है और जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो ही इसे 'सहानुभूति का सर्वोच्च उदाहरण' बता रहा हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Read More बारां फ्लड प्रोटेक्शन स्कीम-द्वितीय के तहत भूमि अधिग्रहण होगा, 12 गांवों की 44.45 हेक्टेयर जमीन शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान