जोधपुर में दंगों के पांच दिन बाद बदली शहर की तस्वीर: कर्फ्यू के 5वें दिन ढील में उमड़ी भीड़

शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

जोधपुर में दंगों के पांच दिन बाद बदली शहर की तस्वीर:  कर्फ्यू के 5वें दिन ढील में उमड़ी भीड़

जोधपुर शहर में कर्फ्यू के पांचवे दिन चार घंटे की ढील

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में हिंसा की घटना के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में लगाये गये कर्फ्यू के पांचवें दिन शनिवार सुबह चार घंटे की ढील दी गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्रों में अब शांति हैं और कर्फ्यू में सुबह आठ से बारह बजे तक छूट दी गई। इस दौरान लोग दूध, सब्जी-फल एवं किराना सामान सहित आवश्यक खरीददारी के लिए घरों से बाहर निकले और अपनी जरुरत के सामान की खरीददारी की। इस दौरान किराना की दुकानों पर लोगों की भीड़ ज्यादा नजर आई।

शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई। शुक्रवार को कर्फ्यू में सुबह दो घंटे ढ़ील देने के दौरान एवं उसके बाद भी शांति बने रहने के बाद शनिवार को छूट को दो घंटे और बढ़ा दिया गया और इन चार घंटों की कर्फ्यू ढ़ील में शांति बनी रही और कहीं से कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई जो बड़ी राहत की बात है। हालांकि कर्फ्यू के दौरान जरुरी सेवाओं एवं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छूट दे रखी है।  

पुलिस ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना क्षेत्रों में अब तक 289 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें उपद्रव के बाद अब तक दर्ज 31 मुकदमों में 28 तथा दंड संहिता की धारा 151 के तहत 251 लोग शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दो मई की रात जालोरी गेट चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुद बिस्सा की मूर्ति स्थल पर झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव हो गया और इसके अगले दिन तीन मई को भी पथराव एवं तोडफ़ोड़ एवं आगजनी आदि उपद्रव के बाद शहर के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया दिया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन