जोधपुर में बकरा ईद पर मुख्य नमाज अदा

जोधपुर में ईद पर जालोरी गेट पर रहा कड़ा पहरा:नमाजियों ने अमन शांति की दुआ की, पुलिस का भारी जाप्ता रहा

जोधपुर में बकरा ईद पर मुख्य नमाज अदा

जोधपुर ईद उल अजहा का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े सात बजे जालोरी गेट स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की। नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अमन शांति की दुआ की। मुफ्ती ए आजम मौलाना शेर मोहम्मद खां ने ईद का त्योहार शांति, सद्भावना और पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की।

जोधपुर। ईद उल अजहा का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े सात बजे जालोरी गेट स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की। नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अमन शांति की दुआ की। मुफ्ती ए आजम मौलाना शेर मोहम्मद खां ने ईद का त्योहार शांति, सद्भावना और पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की।

 इधर पुलिस प्रशासन ने जालोरी गेट पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखीं। पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद था। जिला कलेक्टर व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। नमाज के दौरान आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, विधायक मनीषा पंवार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे। शहर में बंबा, आखलिया चौराहा, बकरा मंडी, चौखा, उदयमंदिर, भदवासिया, कबीर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बकरों को बेचने के लिए मंडियां लगीं। बकरीद पर बकरा खरीदने की भीड़ भी रही।

छावनी बना जालोरी गेट

बता दें कि गत 2 मई की रात जालोरी गेट पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। तीन मई की सुबह ईद की नमाज के बाद अनियंत्रित भीड़ को पुलिस कंट्रोल नहीं कर पाई। जिसकी वजह से कई अप्रिय घटनाएं हुईं। भीड़ ने भीतरी शहर में कई जगह उत्पात मचाया। शहर के 10 थानों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। बमुश्किल शांति कायम हुई थी। ऐसे में अब पुलिस व प्रशासन दोनों अतिरिक्त सावधानी बरती। ईद से पहले रुट मार्च किया। आज भी पुलिस जाब्ता मौजूद था। पुलिस ने पूरे चौराहे पर चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे जोश के साथ मनाते हैं। बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है। ये रमजान का महीने खत्म होने के 70 दिन के बाद मनाया जाता है। इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है। बकरीद के त्योहार को बकरीद, ईद कुर्बान, ईद-उल अजहा या कुर्बान बयारामी भी कहा जाता है।]

Read More कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ,जांच एजेंसियां आई हरकत में, पूरे परिसर में चला सर्च अभियान

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग