कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ,जांच एजेंसियां आई हरकत में, पूरे परिसर में चला सर्च अभियान

जिला कलक्टर की ईमेल आईडी पर आई धमकी

कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ,जांच एजेंसियां आई हरकत में, पूरे परिसर में चला सर्च अभियान

पेड़ से लेकर गार्डन तक, नालियों से लेकर हर संदिग्ध वस्तु को देखा।

कोटा। कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी सोमवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया की ईमेल आईडी पर आई। जिसके बाद पूरा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व सुरक्षा और जांच एजेंसियां हरकत में आई और पूरे कलक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दिलीप सैनी ने बताया कि सुबह जिला प्रशासन से सूचना प्राप्त हुई कि कलक्ट्रेट को  बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सृूचना पर पुलिस अधिकारियों के अलावा सेना, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस व बम निरोधक दस्ता के अधिकारी, फायर ब्रिगेड समेत एक के बाद एक कई  गाडियां सायरन बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। 

यहां पहुंचते ही सबसे पहले पूरे परिसर के सभी कमरों को खाली कराया गया। जैसे ही बम की सूचना मिली तो कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद सभी एजेंसियों ने पूरे परिसर के कार्यालयों के हर कमरे की जांच की। साथ ही परिसर का कोना-कोना छाना। जिसमें पेड़ से लेकर गार्डन तक, नालियों से लेकर हर संदिग्ध वस्तु को देखा। इस दौरान मुख्य द्वार पर पुुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। जिससे कोई भी अंदर नहीं आ सके। एएसपी सैनी ने बताया कि कलक्ट्रेट के अलावा एक और परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिससे वहां भी जांच की जा रही है। 

7.20 का मेल, 9.50 पर देखा
सूत्रों के अनुसार सरकारी कार्यालय का समय सुबह 9.30 बजे का है। ऐसे में अधिकतर कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी आॅफिस पहुंच गए थे।   जिला कलक्टर आॅफिस के  निजी सहायक व कर्मचारियों ने करीब 9.ज्ञ0 बजे ईमेल चैक किया तो सुबह 7.20 बजे एक ईमेल आया हुआ था।  जिसमें कोटा कलक्ट्रेट में आरडीएक्स रखे होने व परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी हुई थी। यह देख कर्मचारियों ने एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह यादव व अन्य अधिकारियों को सूचना दी। वहां से सबसे पहले एएसपी सिटी को सूचना दी। 10.05 बजे तक सभी को सूचना मिल चुकी थी। उसके बाद एजेंसियों का कलक्ट्रेट पहुचना शुरू हो गया था। 10.30 बजे तक पूरे परिसर के सभी कार्यालयों के हर कमरो को खाली करवा लिया गया था। जिसके बाद जांच की गई। 

सामान्य रूप से आए और काम कर रहे थे
इधर कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने बताया कि वे सामान्य दिनों की तरह सुबह 9.30 बजे आॅफिस आकर काम कर रहे थे। 10 बजे सूचना दी गई कि सभी को कार्यायय से बाहर किलकर नीचे जाना है। बाहर आने के बाद पता चला कि बम की सूचना है। उससे पहले तो पता ही नहीं होने से सामान्य रूप से काम कर रहे थे। करीब दो घंटे तक कलक्ट्रेट के बाहर रहे। जब अधिकारियों को जांच के बाद कोई बम नहीं मिलने पर संतुष्टि हुई। उसके बाद फिर से सभी को अपने-अपने कार्यालय जाकर काम करने को कहा गया। 

Read More हर विधानसभा क्षेत्र में काटे जा रहे कांग्रेस समर्थक के 4-5 हजार वोट : डोटासरा ने लगाया आरोप, कहा- इस मामले में जल्दी ही करेंगे बड़ा खुलासा 

ग्रामीण एसपी बंगले तक की जांच
सूत्रों ने बताया कि कलक्ट्रेट के बाद उससे जुड़े आस-पास के सभी कार्यालयों और ग्रामीण एसपी  के बंगले तक जाच की गई। हालांकि दोपहर तक जांच में कोई बम नहीं मिला। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में कई बार अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही सुरक्षा जाच एजेंसियां हरकत में आ रही हैं।

Read More ये जयपुर है : दिन में मकर संक्रांति रात में दीवाली मनाता है, छतों पर नजर आया शहर 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर