अब भारत नहीं बनेगा इन लोगों की शरण स्थली, 148 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट 

अवैध रूप से रहने लगे, शरण स्थली समझा

अब भारत नहीं बनेगा इन लोगों की शरण स्थली, 148 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट 

इन सभी बांग्लादेशों को लेकर सीकर पुलिस आज जोधपुर पहुंची, जहां इन्हें एयर फोर्स स्टेशन के अंदर ले जाया गया और फिर यहां से इन्हें पश्चिम बंगाल भेजने की कार्रवाई शुरू हुई।

जोधपुर। भारत में अवैध रूप से रहने वाले प्रवासियों विशेष कर पाक और बांगलादेशियों को अब डिपोर्ट किया जाने लगा है। जोधपुर से आज 148 बांज्लादेशियों को डिपोर्ट किया गया है। अवैध रूप से रहने वाले बाँज्लादेशी यहां अपनी शरणस्थली समझ कर अवैध रूप से टिके हुए थे।
अब भारत एक्शन मूड में है। भारत इन अवैध रूप से रह रहे लोगों को देश से बाहर निकलने का क्रम शुरू कर चुका है और पहली खेप आज जोधपुर से रवाना कर दी गई है। जोधपुर से 148 अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू हुई है। इन बांग्लादेश्यों को पहले जोधपुर से पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा और उसके बाद पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

अवैध रूप से रहने लगे, शरण स्थली समझा :
दरअसल पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि कुछ लोग भारत को अपनी शरण स्थली मान बैठे हैं। जब चाहे भारत में आकर अवैध रूप से रहने लग जाते हैं और भारत में अपने दस्तावेज भी बना लेते हैं। उनके खिलाफ पिछले कुछ दिनों से राजस्थान पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और पूरे प्रदेश में 1008 बांग्लादेशी पकड़े गए। जिला जयपुर रेंज में 761 बांग्लादेशी पकड़े गए। सीकर में कुल 394 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए। दस्तावेजों की जांच के बाद आज 148 बांग्लादेशी नागरिकों की पहली खेप जोधपुर पहुंची और यहां से एयर फोर्स स्टेशन से इन्हें पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। इन सभी लोगों को पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। इन सभी बांग्लादेशों को लेकर सीकर पुलिस आज जोधपुर पहुंची, जहां इन्हें एयर फोर्स स्टेशन के अंदर ले जाया गया और फिर यहां से इन्हें पश्चिम बंगाल भेजने की कार्रवाई शुरू हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ