पोखरण, बाड़मेर और जैसलमेर में धमाके : लोगों को घरों में जाने की हिदायत, जोधपुर में तय समय से पहले किया ब्लैक आउट

हमला नाकाम, मार गिराए पाक के ड्रोन, बाड़मेर में रेड अलर्ट

पोखरण, बाड़मेर और जैसलमेर में धमाके : लोगों को घरों में जाने की हिदायत, जोधपुर में तय समय से पहले किया ब्लैक आउट

अधिकारी खुद एक-एक अस्पताल और रेलव स्टेशन पर जाकर आपातकालीन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

जोधपुर। पाकिस्तान की तरफ से लगातार दो दिन पश्चिमी राजस्थान के बाडमेर और जैसलमेर को निशाना बनाया गया है. हालांकि भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को मार गिराए जाने के समाचार हैं। सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को और कड़ी कर दिया गया है। जैसलमेर, पोखरण और बाड़मेर में रात को बम धमाके की आवाज सुनी गई। यहां ड्रोन की मुवमेंट के बाद लोगों को फौरन घर में रहने की हिदायत दी गई। सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर धमाकों की सूचना के बाद जोधपुर में भी रात पौने नौ बजे ही ब्लैक आउट कर दिया गया, सुबह चार बजे तक यहां ब्लेक आउट रहेगा। इधर पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिले को स्पेशल वॉच जोन घोषित किया गया है इन सभी जिलों में पुलिस, बीएसएफ और प्रशासन को आपसी समन्वय से 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दुपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों सहित समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर के दायरे में नागरिकों का प्रवेश वर्जित किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार दवाइयों से लेकर खाने पीने के सामान, इंधन, ब्लड का स्टॉक कर लिया गया है फिलहाल आम जनता से अपील की जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल फेक दावों और वीडियो पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में आकर ऐसी जानकारी आगे फारवर्ड न करें जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। 

एसडीआरएफ यूनिट्स रवाना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हाई लेवल बैठक में निर्देश मिलने के बाद एसडीआरएफ यूनिट्स को भी बॉर्डर इलाकों के लिए रवाना कर दिया गया है। अधिकारी खुद एक-एक अस्पताल और रेलव स्टेशन पर जाकर आपातकालीन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ