राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन : विक्रांत गुप्ता को जज नामित न्यायालय अजमेर पद पर लगाया

जिला न्यायाधीश संवर्ग के 63 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन : विक्रांत गुप्ता को जज नामित न्यायालय अजमेर पद पर लगाया

नीरज कुमार भारद्वाज को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 02 सीकर व नीरज दाधिच को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 03 जयपुर महानगर द्वितीय के पद पर लगाया है।

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक आदेश जारी कर 63 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेशानुसार विक्रांत गुप्ता को जज नामित न्यायालय अजमेर के पद पर लगाया है। प्रहलाद राय शर्मा को सेशन जज एसीबी केसेज संख्या 02 जयपुर महानगर द्वितीय,प्रेम चंद शर्मा को पीओ ईसी एक्ट जोधपुर महानगर,खगेन्द्र कुमार शर्मा को जज सीबीआई कोर्ट संख्या 03 जयपुर महानगर प्रथम,प्रमोद कुमार मलिक जज पॉक्सो कोर्ट जालौर, शहनाज प्रवीण जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 02 चित्तौड़गढ़, चेतना को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर के पद पर लगाया है। इसी तरह रामेश्वर प्रसाद चौधरी को जज फैमिली कोर्ट संख्या 03 उदयपुर,विकास कुमार खंडेलवाल को जज फैमिली कोर्ट सवाई माधोपुर, मधु सुदन राय को जज फैमिली कोर्ट मेड़ता, गोविन्द अग्रवाल को जज फैमिली कोर्ट बांसवाड़ा, अजीज खान को जज फैमिली कोर्ट बालोतरा, प्रेम राजेश को जज फैमिली कोर्ट दौसा व शिवचरण मीना को जज फैमिली कोर्ट बारां के पद पर लगाया है।

इसी तरह मधु सुदन शर्मा को जज फैमिली कोर्ट टोंक, जगदीश जाणी को जज फैमिली कोर्ट पाली, रमेश कुमार जोशी को जज फैमिली कोर्ट संख्या 02 श्रीगंगानगर, सूर्य प्रकाश पारीक को जज फैमिली कोर्ट राजसमंद,सुरेन्द्र खरे को जज फैमिली कोर्ट करौंली,सलीम बादर को जज फैमिली कोर्ट संख्या 01 भरतपुर,रजंन सर्राफ को जज फैमिली कोर्ट संख्या 02 अजमेर,रेखा चौधरी को जज फैमिली कोर्ट संख्या 02 कोटा,नीतू आर्य को जज फैमिली कोर्ट डुंगरपुर,अमर वर्मा को जज फैमिली कोर्ट जालोर,पवन कुमार वर्मा को जज फैमिली कोर्ट चूरू व वमीता सिंह को जज फैमिली कोर्ट संख्या 02 बीकानेर के पद पर लगाया है। इसी तरह चक्रवती महेचा को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 01 मेड़ता,मानसिंह चुंडावत को सेशन जज एसीबी कोर्ट चित्तौड़गढ़, रेखा राठौड़ को जज पॉक्सो कोर्ट दौसा, अरूण जैन को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 01 उदयपुर,अर्चना मिश्रा को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 02 भीलवाड़ा,नीरज कुमार भारद्वाज को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 02 सीकर व नीरज दाधिच को जज पॉक्सो कोर्ट संख्या 03 जयपुर महानगर द्वितीय के पद पर लगाया है।

मोटर दुर्घटना अधिकरण में भी पीठासीन अधिकारी बदले गए है जिसमें मीनाक्षी शर्मा को जज एमएसीटी अलवर,सत्य नारायण टेलर को जज एमएसीटी सीकर, पंकज नरूका को जज एमएसीटी संख्या 01 बूंदी, महेन्द्र कुमार धाबी को जज एमएसीटी अजमेर, अनवर अहमद चौहान को जज एमएसीटी बीकानेर, नरेन्द्र सिंह मालावत को जज एमएसीटी बाडमेर बालोतरा,नवीन कुमार चौधरी को जज एमएसीटी संख्या 01 भीलवाड़ा,सुदंरलाल बंशीवाला को जज एमएसीटी सवाई माधोपुर के पद पर लगाया है। हेमन्त सिंह बघेला को रजिस्ट्रार (प्रशासन), राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ, जयपुर, मनीषा चौधरी को जज पॉक्सो कोर्ट जोधपुर महानगर,राजेन्द्र बंसीवाल को जज पॉक्सो कोर्ट बालोतरा, प्रियंका पिलानिया जज पॉक्सो कोर्ट टोंक,पुखराज गहलोत को एडीजे संख्या 01 श्रीगंगानगर,कुलदीप सूत्रकार को एडीजे संख्या 01 आबू रोड़ सिरोही, रामदेव सांदू को एडीजे सांचौर जालोर के पद पर लगाया है।

कमल छंगाणी को सचिव राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर,गजेन्द्रसिंह को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़, मनोज मीना को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डुंगरपुर,मुनेश चंद यादव को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गंगानगर,कृष्ण मुरारी जिंदल को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर,सावित्री आनंद निर्भीक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही,दीपेन्द्र माथुर को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर प्रथम, महेन्द्र के सिंह सोलंकी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झूंझुनू, शिवानी सिंह को जज एनडीपीएस केसेज संख्या 01 जोधपुर महानगर, बरकत अली को जज एनडीपीएस केसेज झालावाड़ के पद पर लगाया है। प्रवीण शंकर को सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्यावर अजमेर, सविता को सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट घड़साना श्रीगंगानगर,यतीन्द्र चौधरी को स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट कोर्ट राजसमंद, आशीष जयपाल को स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट कोर्ट संख्या 01 बीकानेर व नरेन्द्र कुमार मीना को सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तिजारा अलवर के पद पर लगाया है।

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च को महिलाओं को रोडवेज और लो-फ्लोर बसों में नि:शुल्क यात्रा, आदेश जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी ‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
पश्चिमी इराक में ईंधन भरने वाला अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश हो गया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, यह हादसा...
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं