एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर की बेटे की हत्या, पत्नी घायल

पत्नी को किया घायल , आरोपी ने आत्महत्या का किया प्रयास

एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर की बेटे की हत्या, पत्नी घायल
जब पत्नी घर पर खाना बना रही थी, तब उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया ।

कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बेटे और पत्नी पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे बेटे की मौत हो गई। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सब इंस्पेक्टर ज्योति ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे नया नोहरा में रहने वाले जसवंत नाम के व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी मूर्ति और 10 वर्षीय बेटे लविश पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लविश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला मूर्ति देवी के पर्चा बयान पर आरोपी पति जसवंत के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसवंत ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया, जिसे कस्टडी में लेकर उपचार कराया जा रहा है। महेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहन मूर्ति देवी की 14  साल पूर्व जसवंत के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद जसवंत उसकी बहन को परेशान करता था तथा शराब पीकर मारपीट करता था। पीहर वालों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानता था। जसवंत शराब पीने का आदी था।महेंद्र ने बताया पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

अस्पताल में मूर्ति ने बताया कि उसका पति अक्सर उससे लड़ाई झगड़ा करता था। आरोपी नशे का आदी है और वो कई तरह का नशा करता है। महेंद्र ने बताया कि उनके पास कुछ जमीन है, जिससे कुछ पैसे अर्जित होते हैं और उसी से परिवार का भरण-पोषण होता है। जसवंत ने एक सप्ताह पहले भी घर पर झगड़ा किया था, उसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस घर पर पहुंची थी और पत्नी मूर्ति की शिकायत पर जसवंत को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार किया था। मूर्ति  ने बताया कि आरोपी कोई काम नहीं करता। जब वो घर पर खाना बना रही थी, तब उसने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में बीच-बचाव के लिए आए बेटे पर भी आरोपी ने हमला किया। किसी तरह बचकर वह घर के बाहर आए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।

 

Read More बरसात से पहले ही सड़कों का हुआ बुरा हाल, पानी भरने पर रहेगा हादसों का खतरा

Read More ऑक्सीजोन व रिवर फ्रंट पर भी मिले मॉर्निंग वॉक की सुविधा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित