बालिका से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल

एक लाख 10 हजार रुपए का जुमार्ना

बालिका से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल
बेर तोड़ने के बहाने से खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म किया।

कोटा। नाबालिग से दुष्कर्म  के तीन साल पुराने मामले में पोक्सो क्रम संख्या दो कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख 10 हजार रुपए के जुमार्ने से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक विजय कछावाहा ने बताया कि 3 दिसंबर 2021 को आरोपी के खिलाफ पीड़ित बालिका की ताई ने रेलवे कॉलोनी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसमें बताया कि उसके देवर की 8 साल की बेटी को भदाना निवासी आरोपी बंटी बैरवा (22)पुत्र रामकल्याण अपने साथ खेत पर बेर तोड़ने के बहाने से पास ही एक खाली मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से एक दर्जन गवाहों के बयान करवाए। न्यायाधीश मुकेश आर्य ने मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया